सिहोरा दर्पण

विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामवासियों ने सिहोरा विधायक को सौंपा ज्ञापन

सिहोरा जबलपुर दर्पण । ग्राम भीखाखेड़ा में समस्त ग्रामवासियों के द्वारा क्षेत्रीय विधायक संतोष बरकड़े को जितेन्द्र कुमार कुर्मी, संतकुमार पटैल के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांगें रखी गई कि सभी सोसायटियों डबल लाक विपणन में पर्याप्त यूरिया डीएपी 18:46:46 खाद का पर्याप्त स्टाक रखवाया जाएं। किसानों को पूरी सुविधा के साथ पर्याप्त खाद दी जाएं। कृषि ट्रांसफार्मर लोड के अनुसार अधिक क्षमता के बैठाले जाएं। स्थाई कनेक्शन दिलवाएं जाएं। सब्सिडी पर नये ट्रांसफार्मर बैठवाने की योजना को चालू किया जाएं। खेतों की कृषि लाइन खंभे सीधे किरवाएं जाएं। कृषि पंपों के बढ़ाएं गए हार्सपावर लोड को सुधरवाया जाएं। समर्थन मूल्य के दाम धान 3100 गेहूं 3000 रुपये प्रति क्विंटल किया जाएं। मझगवां सरौली में कन्या हायर सेकंडरी स्कूल स्वीकृत किया जाएं। महाविद्यालय आईटीआई स्वीकृत किया जाएं। मझगवां अस्पताल में एमबीबीएस डाक्टर पर्याप्त रखें जाएं। छूटे हुए लोगों के नाम वृद्धा पेंशन योजना में जोड़ें जाएं। सम्मान निधि योजना में छोटे हुए किसानों को इस योजना से जोड़ा जाएं। लाड़ली बहना योजना में छूटी हुई बहनों माताओं महिलाओं को इस योजना से जोड़ा जाएं। धान गेहूं मूंग खरीदीं में कमीशन बंद कराया जाएं। कृषि विभाग के ग्राम सेवकों को ग्राम पंचायत में बैठने के आदेश दिए जाएं। खितौला से लेकर प्रतापपुर तक बेलगाम ट्रक हाइवा वालों की स्पीड पर अंकुश लगाया जाएं। रोड़ों पर बैठने वाले आवारा मवेशियों की व्यवस्था की जाएं। सभी जगह नहरों पर मुरम रोड़ स्वीकृत किया जाएं। प्रतापपुर से बड़ी नहर के गेट तक नहर का गहरीकरण कराकर 2 फीट नीचे गेट लगवाया जाएं। सभी मुरम रोड़ को डामरीकरण बनवाने के लिए स्वीकृत किए जाएं।
ओबीसी आरक्षण 27% लागू करवाएं, 13% होल्ड हटवाया जाएं।
ज्ञापन देते समय विनीत पटेल, आशिष पटेल, जुगल दाहिया, प्रकाश पटेल, इंद्रजीत पटेल, सत्यम पटेल, मदन पटेल, बिहारी पटेल, हल्के राम पटेल, अखिलेश पटेल, गणेश पटेल, मयंक पटेल, रबि पटेल, मोनू विश्वकर्मा, अनिल दाहिया, राहुल पटैल, पवन पटेल, साहिल पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88