माध्यमिक से उच्च माध्यमिक में प्रमोट हुए शिक्षकों की 24 वर्ष की क्रमोनति सूची जारी की जाय
जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की सत्र 2012-13 के माध्यमिक शिक्षक जिनका उच्च माध्यमिक शिक्षक पद पर प्रमोशन हो गया था उनकी आज दिनांक तक क्रमोन्नति की सूची जारी नहीं की गई है जबकि मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में इसका लाभ दिया जा चुका है मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग से यह मांग करता है कि माध्यमिक शिक्षक जो उच्च माध्यमिक शिक्षक पद पर प्रमोट हो गए हैं है उनकी क्रमोन्नति आदेश अतिशीघ्र जारी किए जाए l संगठन के प्रदेश अध्यक्ष- रॉबर्ट मार्टिन, राकेश श्रीवास, मीनुकान्त शर्मा, रऊफ खान, हेमंत ठाकरे, राजेश सहारिया, दिनेश गोंड, राजकुमार यादव, गुडविन चार्ल्स, फिलिप एंथोनी, धनराज पिल्ले, गोपीशाह, सुधीर अवधिया, देवेंद्र भट, विनोद सिंह, सुरेंद्र चौधरी, उमेश सिंह ठाकरे, सुनील झारिया, आशीष कोरी, संतोष चौरसिया आदि ने मांग की हैl



