जबलपुर दर्पण
एक पौधा धरती मां के नाम पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन 28 सितंबर को
जबलपुर जबलपुर दर्पण । एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के द्वारा 28 सितंबर को प्रातः 10 बजे ‘एक पौधा धरती मां के नाम’ पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन रामपुर डाकघर के सामने स्थित स्मृति उद्यान में किया गया है। पिछले दो वर्षों से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में अब तक 250 पौधों का रोपण किया गया है। इस बार के कार्यक्रम में 354 पौधों को रौंपने की योजना है। इस कार्यक्रम में जबलपुर स्थित समस्त विद्युत कंपनियों के कार्मिक को पौधा रोपण के लिए आमंत्रित किया गया है।



