कटनी दर्पण

आरोपी समझकर बेकसूर को पकड़ ले जा रही थी बिना वर्दी की पुलिस

कटनी जबलपुर दर्पण । शहर के जेल मोड़ पर आज उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब बिना वर्दी पहुंचे पुलिसकर्मी रीवा निवासी युवक को आरोपी समझकर पकड़ने लगे। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने विरोध दर्ज कर पीड़ित को पुलिस की पकड़ से छुड़ाया।

रीवा जिले के रहने वाले सागर सिंह पिता राघवेंद्र सिंह ने बताया कि वह हरियर कार ट्रांसफर के कार्य से कटनी आए हुए थे और जेल मोड़ पर अपने दोस्त मनु से मिल रहे थे। इसी दौरान बिना वर्दी की पुलिस टीम ने अचानक उन्हें पकड़ लिया और आरोपी बताकर ले जाने लगी। इस दौरान उनके साथ छीनाझपटी भी की गई।

वहीं, मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने हस्तक्षेप किया और पुलिस से जानकारी मांगी। जब पुलिसकर्मी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए तो अधिवक्ता एकजुट होकर युवक को पुलिस से छुड़ाकर जिला न्यायालय लेकर पहुंचे। न्यायालय में अधिवक्ताओं ने पूरी घटना की जानकारी न्यायाधीश को दी। न्यायालय द्वारा स्पष्ट कर दिया गया कि सागर सिंह किसी भी प्रकरण के आरोपी नहीं हैं।

इस मामले को लेकर हंगामा बढ़ने पर सीएसपी नेहा पचिसिया ने बताया कि कंट्रोल रूम से चाकू कांड के जिला बदर आरोपी की लोकेशन बताई गई थी। उसी आरोपी से मिलते-जुलते हमशक्ल व्यक्ति को देखकर पुलिसकर्मी भ्रमित हो गए। इसी गलतफहमी के चलते जेल गेट के पास अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति बनी।

हालांकि, मामले की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई और यह मान लिया गया कि पुलिसकर्मियों से यह महज गलतफहमी के कारण हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88