नवागत कलेक्टर का अभिनंदन मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल की सौजन्य भेंट

मण्डला। मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस जिला मंडला का प्रतिनिधि मंडल ने नवागत कलेक्टर हर्षिका सिंह से सौजन्य भेंट कर अभिनंदन पत्र एवं गुलदस्ता देकर अभिनंदन ज्ञापित किया,। संगठन की ओर से अध्यक्ष विवेक शुक्ला ने कहा कि आपके नेतृत्व में शिक्षा गुणवत्ता सुधार की दिशा में नये आयाम मिलेंगे यही हमारी अपेक्षा है।प्रतिनिधिमंडल मे राजकुमार सिंगौर, अखिलेश चंद्रोल, शैल दुबे, अजय चक्रवर्ती, प्रभात ज्योतिषी, हफीज खान, अनिल अग्रवाल, प्रदीप केसरवानी, राकेश शुक्ला, मदन कछवाहा, पचलू सिंह भारतीया, प्रताप पंद्रो अकबर सैयाम, अशोक कुमार सिंगौर, श्रीमती संध्या पाठक आदि शिक्षक साथी उपस्थित रहे। इस दौरान शिक्षा जगत से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर कलेक्टर महोदया से चर्चा भी की गई।



