आपदा प्रबंधन संबंधी दिया गया प्रशिक्षण

सीधी जबलपुर दर्पण । आपदा प्रबंध संस्थान भोपाल के निर्देशानुसार गीतांजलि जन कल्याण समिति जमुआर सीधी के द्वारा भोपाल आपदा प्रबंध संस्थान डीएमआई भोपाल में आपदा प्रबंधन संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त कर सीधी जिले के तीन विकास खंड सीधी, सिहावल, मझौली के आपदा प्रभावित चिन्हित गांव में आपदा प्रबंधन समिति का गठन कर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा हैं। जिसमें सीधी विकासखंड के ग्राम कोलूडीह,पटपरा, डेम्हा, भेलकी, चिलरी,बरिगवा, डेरा, रामपुर, सिहावल विकासखंड के ग्राम तिलई ,बारीकोठर, पिपरा, लौआर, ख़ुटेली, कुसेड़ा, जेठुला और मझौली विकासखंड के ग्राम शिकरा, टिकरी, गंजरी, सेंधवा आदि ग्राम में रविशंकर मिश्र द्वारा ग्राम स्तर की आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य सरपंच, सचिव, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, विद्यालय शिक्षक, समूह के सदस्य और ग्रामीण जन को और आपदा प्रबंधन विषय आकाशीय बिजली,सर्प दंश, गैस रिसाव, लू, ताप, वाढ,पानी में डूबने, भूकंप, आगजनी,अस्वच्छ पानी के उपयोग से होने बाली बीमारी आदि से बचाव के बारे में जानकारी प्रदान किया गया। इस दौरान एचआईवी एड्स जागरूकता अभियान अंतर्गत इसके फैलने के कारण और बचाव की जानकारी प्रदान की गई एवं एनीमिया मुक्त भारत अंतर्गत हर उम्र वर्ग के व्यक्तियों में होने बाली खून की कमी के कारण ,लक्षण,दूर करने के उपाय साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिलने वाली आयरन फोलिक एसिड का सिरप 6माह से 5 वर्ष के बच्चों को सप्ताह में दो दिन एक एम एल,और स्कूल में बच्चों को उम्र के अनुसार आयरन फोलिक एसिड की गुलाबीऔर नीली गोली सप्ताह में एक गोली खिलाने और गर्भवती, धात्री,एवं 19 से 49 वर्ष की प्रजनन कालिक महिलाओं भी आशा ए एन एम के सलाह से लेने के बारे में बताया गया साथ ही आयरन उक्त भोज्य पदार्थों को खाने के बारे में बताया गया जिससे शरीर में खून की कमी न हो। इस प्रशिक्षण में सरपंच सचिव स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला बल विकास के कार्यकर्ता और ग्रामीण जन की उपस्थिति और सहयोग रहा।



