नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, 334 पाव देशी शराब जब्त

कटनी जबलपुर दर्पण । जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान और अवैध शराब तस्करी विरोधी विशेष अभियान के तहत झिंझरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहे आरोपी मोनू उर्फ मनीष निषाद (उम्र 19 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी शराब जब्त की है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसीया, एवं थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी झिंझरी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश दुबे के नेतृत्व में की गई।
🔹 घटना का विवरण
दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक मेरून रंग की स्कूटी (क्रमांक MP21 ZF 1547) में एक युवक कुआं गांव से गुलबारा बायपास के रास्ते कटनी की ओर अवैध शराब लेकर जा रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गुलबारा बायपास रोड स्थित यात्री प्रतिक्षालय के पास आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम मोनू उर्फ मनीष निषाद पिता चन्द्रभान निषाद, निवासी पुरैनी, थाना कुठला बताया। आरोपी ने बताया कि वह कुआं गांव की शराब दुकान के मैनेजर आलोक सिंह से शराब लेकर आ रहा था।
🔹 बरामद शराब
जांच के दौरान स्कूटी की डिक्की और बोरी से कुल 334 पाव देशी शराब (लाल मसाला और प्लेन ब्रांड) बरामद की गई, जिसकी मात्रा लगभग 60.01 लीटर पाई गई। मौके पर शराब और स्कूटी को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय कटनी में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
🔹 सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उनि. राजेश दुबे के नेतृत्व में
सउनि. शशिभूषण सिंह, प्रधान आरक्षक पंकज त्रिपाठी, ब्रजभूषण तिवारी,
आरक्षक सुरेश कोरी, चन्द्रकमल पाण्डेय, अजय सिंह,
तथा महिला आरक्षक प्रीति पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



