सिवनी दर्पण

राजस्व विभाग की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

सिवनी जबलपुर दर्पण । कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में शनिवार को राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन तथा भू-अभिलेख संधारण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए और अनावश्यक विलंब से बचा जाए।

▪️ अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई

कलेक्टर श्रीमती पटले ने कहा कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्वामित्व योजना के अंतर्गत दर्ज एवं लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर पात्र हितग्राहियों को अधिकार पत्रों का शीघ्र वितरण करने के निर्देश दिए।

▪️ किसान रजिस्ट्री और भू-अर्जन की समीक्षा

कलेक्टर ने फार्मर रजिस्ट्री के प्रकरणों की अनुभागवार समीक्षा की और शेष किसानों का रजिस्ट्रीकरण समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के विकास कार्यों हेतु भूमि अधिग्रहण (भू-अर्जन) से जुड़े प्रकरणों की भी समीक्षा की गई।

▪️ गिरदावरी और सीएम हेल्पलाइन पर जोर

कलेक्टर श्रीमती पटले ने फसल गिरदावरी कार्य को गुणवत्तापूर्ण और त्रुटिरहित रूप से तैयार कराने के लिए पटवारियों और स्थानीय युवाओं की सघन मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।
उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।

▪️ नरवाई प्रबंधन और राजस्व वसूली पर निर्देश

राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने नरवाई प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि फसल कटाई के बाद नरवाई जलाने पर प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराया जाए और उल्लंघन करने वालों पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88