कटनी दर्पण

दो युवक अवैध शराब के साथ गिरफ्तार, 350 पाव देशी शराब जब्त

कटनी जबलपुर दर्पण । थाना माधवनगर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 350 पाव देशी शराब, दो मोबाइल फोन और एक बिना नंबर की वर्गमैन स्कूटी जब्त की है। जब्त की गई सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹1.68 लाख आंकी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को प्रधान आरक्षक को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक काले रंग की स्कूटी में अवैध शराब लेकर जेल रोड स्थित संत निरंकारी भवन के पास खाली मैदान में बिक्री की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर प्रधान आरक्षक अपने हमराह स्टाफ — प्र.आर. 151 अजीत, आरक्षक 643 चन्द्रेश और आरक्षक 22 मणि सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर दोनों संदिग्ध युवकों को दबोच लिया।

पूछताछ में दोनों ने अपना नाम बताया —
1️⃣ शिवा कुशवाहा, पिता सतीश कुशवाहा, उम्र 23 वर्ष, निवासी साईं मंदिर के पास, कुम्हार मोहल्ला।
2️⃣ राजा कुशवाहा, पिता श्यामलाल कुशवाहा, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम इमलिया, थाना माधवनगर।

साक्षियों की मौजूदगी में तलाशी के दौरान तीन थैले बरामद हुए, जिनमें से दो थैलों में 150-150 पाव देशी लाल मदिरा (कुल 300 पाव) और स्कूटी की डिग्गी से एक थैले में 50 पाव देशी प्लेन मदिरा बरामद की गई।

पुलिस ने कुल 350 पाव (180 एमएल पैक) देशी शराब (कीमत ₹38,000), एक स्कूटी (₹1,10,000) और दो मोबाइल (₹20,000) जब्त किए। दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर थाना लाया गया और हवालात में बंद किया गया।

थाना माधवनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88