मध्य प्रदेश

कोरोना संक्रमण से बचाने कलेक्ट्रेट परिसर में हाथ धुलाए गए

परिसर में बिना मॉस्क के आने पर लगेगा जुर्माना

मण्डला-जिले में कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता के तहत् परिसर में आने वाले शासकीय कर्मचारियों के अलावा अन्य लोगों के भी हाथ धुलाए गए। एडीएम मीना मसराम एवं संयुक्त कलेक्टर सुलेखा उईके ने शासकीय कार्य के लिए कलेक्ट्रेट आने वाले व्यक्तियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नियमित रूप से हाथ धोने, चेहरे को मॉस्क या रूमाल से ढकने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की समझाईश दी। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय अधीक्षक रामकुमार उईके सहित परिसर के कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला दण्डाधिकारी डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया के निर्देशानुसार अब कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले सभी व्यक्तियों को मॉस्क, रूमाल या गमछे का उपयोग करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में बिना मॉस्क के आने वाले व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया जाएगा। यह जुर्माना 100 रूपये निर्धारित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88