मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान शिविर में 15 सौ से अधिक हितग्राही हुए लाभांवित

जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम द्वारा 7 वार्डो में शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें 1 हजार 5 सौ 79 हितग्राही लाभांवित हुए। शिविरों का कलेक्टर डॉं. इलैया राजा टी के द्वारा निरीक्षण किया गया तथा हितग्राहियों से बात-चीत भी की। नगर निगम द्वारा शहर के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने कार्य योजना बनाई गयी है, जिसके अंतर्गत वार्डवार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 31 अक्टूबर तक वार्डो में लगेगें। उन्होंने बताया कि आज नगर निगम के 7 वार्डो में आयोजित शिविर के दौरान 1 हजार 5 सौ 79 हितग्राही पहुॅंचे और मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लिया।



