पटवा समाज का राष्ट्रीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन 9 नवम्बर को जबलपुर में

जबलपुर दर्पण । श्री पटवा समाज विकास समिति, जबलपुर (पंजीयन क्रमांक 04/14/01/2506) के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर का वैवाहिक परिचय सम्मेलन आगामी 9 नवम्बर 2025, रविवार को प्रातः 10:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।
इस महा सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से सामाजिक प्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं विवाह योग्य युवक-युवतियाँ भाग लेंगे।
सम्मेलन के सत्र और उद्देश्य
सम्मेलन में दो समानान्तर सत्र होंगे —
- प्रथम सत्र (उद्घाटन सत्र) – पूजन, दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत-सम्मान के साथ शुभारंभ होगा।
- द्वितीय सत्र – विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय एवं वैवाहिक बायोडाटा प्रस्तुतिकरण होगा।
इसके साथ ही समाज के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पदाधिकारियों की एक विचार-विमर्श बैठक भी आयोजित होगी, जिसमें समाज सुधार, संगठन सुदृढ़ीकरण और आगामी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।
उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे —
- मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह,
- महानगर जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह “अन्नू”,
- उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक अभिलाष पांडे,
- केंट क्षेत्र के विधायक अशोक रोहाणी,
- अखिल भारतीय पटवा वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दयाशंकर पटवा,
- पारतीय अध्यक्ष पवन (नितिन) पाटकर तथा
- श्रीकांत पटवा।
अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में माँ महागौरी एवं माँ नर्मदा का पूजन और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।
वैवाहिक सत्र में 300 से अधिक बायोडाटा प्राप्त
दूसरे सत्र में विभिन्न जिलों से आए युवक-युवतियों द्वारा अपने वैवाहिक बायोडाटा प्रस्तुत किए जाएंगे।
बायोडाटा के अनुरूप परिवारों के बीच पारस्परिक परिचय एवं संवाद कर विवाह के लिए अंतिम सहमति बनाई जाएगी।
आयोजन समिति को अब तक लगभग 300 ऑनलाइन बायोडाटा प्राप्त हो चुके हैं।
आयोजन समिति और पदाधिकारी
कार्यक्रम के संयोजकगण में टी.सी. लखेरा, अभय पाटकर, सुबोध पाटकर, विनय पाटकर, के.एल. तारन, प्रचार मंत्री चंद्रकांत पटवा, दुर्गेश चौहान, प्रभात पटवा, राकेश पाटकर (राजा), सौरभ पाटिल, एवं श्रीमती सुधा पाटकर शामिल हैं।
कार्यकारिणी सदस्यों में ऋतुराज लखेरा, अनुराग चंद्रा, आनंद पटवा, राकेश पटवा (मड़ई), मनीष पटवा, अभिजीत पाटकर (कछपुरा), ओमप्रकाश सोलंकी, नंदकिशोर पटवा, अमित पाटकर (पोलीपाथर), सौरभ टकर, राजेश पाटकर, पियूष तारन, सर्वेश लखेरा, श्रीमती दीपा रतनेर, श्रीमती श्रद्धा तारन आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
समाज उत्थान की दिशा में सार्थक प्रयास
पटवा समाज द्वारा आयोजित यह सम्मेलन समाज के युवाओं को समान मंच पर जोड़ने, सामाजिक एकता सुदृढ़ करने और विवाह परामर्श में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक सार्थक पहल मानी जा रही है।



