छतरपुर दर्पण
जनपद पंचायत पलेरा में गूँजा वंदे मातरम्

टीकमगढ़ जबलपुर दर्पण । टीकमगढ़ जिले की जनपद पंचायत पलेरा परिसर में आज सुबह वंदे मातरम् कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अतुल खटीक, उपयंत्री मनीष त्रिपाठी सहित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन कर देशभक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देना तथा संविधान व राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निर्वहन का संकल्प लेना रहा। गीत के पश्चात अधिकारियों ने राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प लिया।



