महिलाओं के लिए एक विशेष मार्शल आर्ट कार्यक्रम आयोजित
जबलपुर दर्पण । सेंट अलाॅयसियस इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी गौर, महाविद्यालय जबलपुर में,’वूमेन सेल’ द्वारा “आत्मरक्षा की शिक्षा महिलाओं के लिए एक नई दिशा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमित सुदर्शन (मार्शल आर्ट फील्ड, जबलपुर) जी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेणु पाण्डेय द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत सैपलिंग एवं शाॅल देकर किया गया। अमित सुदर्शन जी द्वारा अपने वक्तव्य के माध्यम से बताया गया कि महिलाओं को अपने जीवन में आगे बढ़ने और अपने अधिकारों की रक्षा करने के लिए हमेशा सजग रहने की आवश्यकता है। इसके साथ ही छात्राओं को मार्शल आर्ट की शिक्षा देते हुए अपनी सुरक्षा करने के तरीके सिखाए गए। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम प्रभारी के रूप में डॉ. पुनीता उपाध्याय ( विभागाध्यक्ष ,विज्ञान शिक्षा विभाग) एवं सहयोगी श्रीमती निर्मला मिश्रा की अहम् भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती सुरभि यादव (सहायक प्राध्यापक) द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत कर सफलतापूर्वक समापन किया गया।


