पिंकी पाटकर को मिलेगा भारत उत्कर्ष अवॉर्ड 2025
जबलपुर दर्पण । आगामी 16 नवम्बर 2025 को ओमी इंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित भारत उत्कर्ष अवॉर्ड एवं ब्राइडल प्रतियोगिता में शहर की जानी-मानी मेकअप आर्टिस्ट एवं समृद्धि मेकओवर की संचालिका पिंकी पाटकर को
उनके उत्कृष्ट कार्य एवं योगदान के लिए भारत उत्कर्ष अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन माही, साक्षी यादव, पूनम जायसवाल, अवनी पटेल, आकाश सेन, मेघा झरिया, अंकिता ठाकुर, रक्षा लोधी, प्रिया जैन, अंजुम नाज, निशा सोनी, रानू विश्वकर्मा, निहारिका चौरसिया, निशा चक्रवर्ती, वंदना वर्मा, ज्योति सिंह, आरती साहू, प्रीति सेन, ज्योति बर्मन, सेजल लोधी, अर्पणा पटेल, सरिता पटेल, पूजा पटेल और प्रिंसी कुशवाहा के सहयोग से किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित करना और नई पीढ़ी को प्रेरित करना है।
नॉमिनेशन जारी!
सभी कलाकार, मेकअप आर्टिस्ट, मॉडल्स और इवेंट से जुड़े प्रतिभागी भारत उत्कर्ष अवॉर्ड 2025 के लिए अपना नाम ओमप्रकाश होतवानी जी के पास दर्ज करवा सकते हैं।



