वंदे मातरम 150 वर्ष पूर्ण होने पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

गोटेगांव जबलपुर दर्पण । नगर के सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर एक भव्य देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ व्याख्याता राम सिया मिश्रा और प्रधानाचार्य नर्मदा गुप्ता ने मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया व्याख्याता राम सिया मिश्रा ने अपने उद्बोधन में बताया कि वंदे मातरम गीत 150 वर्ष पूर्व बंगाल भाषा और हिंदी के मिश्रित रूप में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखा गया था। उन्होंने इसे अपने उपन्यास “आनंद मठ” में शामिल किया था।प्रधानाचार्य नर्मदा गुप्ता ने वंदे मातरम की व्याख्या करते हुए इसे “मां तुझे प्रणाम करता हूं” के रूप में प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में वंदे मातरम गीत का सामूहिक गायन हुआ, जिसने सभी को देशभक्ति से भर दिया कार्यक्रम में किशोर शुक्ला, संजय जैन, अनिल अग्निहोत्री, सरदार पटेल, पूजा यादव, ज्योति दुबे, प्रतिभा पाठक, कल्पना चौरसिया, किरण चौरसिया, तुलसा नामदेव, मोनिका, सारिका अग्रवाल, सरिता पटेल, सेल्वी पटेल सहित कई शिक्षक और छात्र शामिल हुए वहीं कार्यक्रम का संचालन अंजना दीक्षित ने किया इस दौरान शिक्षक एवं विद्यालय शिक्षक व छात्राएं उपस्थित रहे।



