नरसिंहपुर दर्पण

स्कूल शिक्षा मंत्री ने लिया राष्ट्रीय शालेय व्हालीबाल प्रतियोगिता की व्यवस्थाओ का जायजा

गाडरवारा जबलपुर दर्पण । बीते शुक्रवार की देर शाम प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने स्थानीय पुराना कॉलेज के पास रूद्र मैदान पहुँचकर 13 नवंबर से प्रारंभ होकर 17 नवंबर तक आयोजित होने जा रही 69 वी राष्ट्रीय शालेय व्हालीबाल प्रतियोगिता की तैयारियो का जायजा लिया। उन्होने मैदान का अवलोकन कर अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने छात्र छात्राओं के रुकने हेतु आवास व्यवस्था सहित प्रतियोगिता से संबंधित अन्य व्यवस्थाओ से जुडी जानकारी भी ली एवं कहा कि गाडरवारा मे राष्ट्रीय शालेय व्हालीबाल प्रतियोगिता बड़ा आयोजन हे जिसमें देश के राज्यों से छात्र छात्राएँ, कोच, मैनेजर सहभागिता करेंगे। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मिल जुलकर आपसी तालमेल से बेहतर कार्य करते हुए उत्कृष्ट व्यवस्थाएं दें एवं प्रतियोगिता संपन्न कराएं। उन्होंने इस अवसर पर मप्र व्हालीबॉल पुरुष टीम के खिलाड़ियों से भी चर्चा करते हुए उन्हें बेहतर खेल की अग्रिम शुभकामनायें दी। मंत्री श्री सिंह ने रूद्र मैदान आने के पूर्व स्थानीय रेस्ट हॉउस में जिला प्रशासन के अधिकारियो के साथ बैठक कर प्रतियोगिता की तैयारियो का फीडबैक लिया। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि गण, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण अरुण इंगले,एसडीएम श्रीमती कलावती ब्यारे,एसडीओपी रत्नेश मिश्रा सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88