स्व. ओंकार प्रसाद तिवारी स्मृति समारोह ‘ निर्भय दिवस ‘ 13 को

जबलपुर दर्पण। पूर्व मंत्री, अपराजय विधायक स्व. पं ओंकार प्रसाद तिवारी की 24 वीं पुण्यतिथि पर ओंकार अलंकरण प्रतिभा सम्मान का आयोजन 13 सितंबर 2023 को सायं 6: 30 बजे गोपाल सदन, गोपाल बाग में किया जा रहा है। समारोह संयोजक रवि गुप्ता एवं राजेश पाठक ‘ प्रवीण ‘ ने जानकारी दी कि प्रातः 9:00 बजे दमोहनाका व्यापारी संघ द्वारा एवं प्रातः 10:00 बजे ओंकार प्रसाद तिवारी नगर 41 नंबर स्कीम में ओंकार महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। मुख्य समारोह सायं 6:30 पर होगा जिसमें मनीषियों को अलंकृत किया जाएगा। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि प्रज्ञापीठाधीश्वर साध्वी विभानंद गिरी जी नई दिल्ली होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि जी करेंगे। इसी क्रम में मंगल आशीष साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी, कार्यक्रम के सम्माननीय अतिथि सांसद राकेश सिंह, विशिष्ट अतिथि महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, मुस्लिम संत सैयद अरसद रब्बानी साहब एवं भारतीय पसमांदा मंच के राष्ट्रिय अध्यक्ष मोहम्मद कमर सिद्दीकी रहेंगे। समारोह समिति के पं अनिल तिवारी, पं आलोक तिवारी, पं अनूप तिवारी, पं कमल किशोर तिवारी, शुभम मिश्रा, आस्तिक तिवारी, आदित्य तिवारी, पारस तिवारी, राजीव गोयल, अंतू जैन, मुन्ना इफ्तिखार, अन्नू शाह, महमूद अंसारी, आयुष तिवारी, हर्ष तिवारी, राहुल गोयल, आदि समस्त सदस्यों ने उपस्थिति की अपील की है।



