जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने समर्थन अभियान के अंतर्गत जबलपुर में की चिकित्सकों से भेंट

जबलपुर दर्पण। मप्र में आर्थिक गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं और उसके साथ ही हमारा रेवेन्यू कलेक्शन भी बढ़ रहा है। इसी से सरकार विकास के साथ जनकल्याण के काम कर रही है। यह हमारी विकासवादी सोच का परिचायक है। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आयोजित संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के दौरान जबलपुर में वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ अजय सेठ के निवास पर चिकित्सकों से भेंट के दौरान कही। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने चिकित्सकों को केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
तेजी से विकास के रास्ते पर बढ़ रहा मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पहले मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 11 हजार रुपये हुआ करती थी, जो अब बढ़कर 1 लाख 40 हजार रुपए प्रति व्यक्ति हो गई है। प्रदेश में जनहित की अनेकों योजनाएं चल रही हैं। आपको यह लगता होगा कि इनके लिए राशि कहाँ से आती है? आपको बताना चाहूंगा कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी, तो प्रदेश का बजट 21 हजार करोड़ रुपये था, जिसे 2012 में हमने 1 लाख करोड़ किया। फिर 2020 में 2 लाख करोड़ क्रॉस किया। 2023 में हमने 3 लाख 14 हजार करोड़ का बजट दिया है। श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश तेजी के साथ विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। हम औद्योगीकरण के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हमारी औद्योगिक ग्रोथ 24 प्रतिशत है। हम धीरे धीरे टेक्सटाइल हब, ऑटोमोबाइल हब, एजुकेशन हब, आईटी हब, फ़ूड प्रॉसेसिंग हब बन रहे हैं। श्री चौहान ने चिकित्सकों से कहा कि आप लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल करते हैं, इसलिए बढ़ते हुए मध्यप्रदेश में आप सभी का महत्वपूर्ण योगदान है।
प्रदेश अध्यक्ष ने दी योजनाओं की जानकारी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने उपस्थित चिकित्सकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों के पत्रक भी उपस्थित चिकित्सकों को भेंट किए।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, विधायक श्री अशोक रोहाणी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्री कमलेश अग्रवाल, जिला मंत्री श्री रंजीत पटेल, मंडल अध्यक्ष श्री आशीष राव उपस्थित थे।

इन चिकित्सक से की भेंट
मुख्यमंत्री एवँ प्रदेश अध्यक्ष ने डॉ.राजीव सक्सेना, डॉ.संजय मिश्रा, डॉ.राजीव सावंत, डॉ.के.एस सेठी, डॉ.अजय भंडारी, डॉ.दीपक शाह, डॉ. संदीप श्रीवास्तव, डॉ.भरत श्रीवास्तव, डॉ.अभय श्रीवास्तव, डॉ.औचिन वर्मा, डॉ.निशांत गुप्ता, डॉ.प्रियांशु दीक्षित, डॉ.नितिन वाधवा, डॉ.विपिन रघुवंशी, डॉ.अभिषेक जैन, डॉ.प्रियांक दुबे से भेंट की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88