15 वर्षिय गुमशुदा को दस्तयाब कर किया गया परिजनों के सुपुर्द

जबलपुर दर्पण । थाना प्रभारी लार्डगंज नवल सिंह आर्य ने बताया कि दिनॉक 19-3-26 को 34 वर्षिय पिता ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसकी 15 वर्षिय बेटी दिनॉक 19-3-26 को प्रातः लगभग 11 बजे फुहारा के पास बिना बताये कही चली गयी है। जो तलाश करने पर नहीं मिली। कोई अज्ञात 15 वर्षिय बेटी को बहला फुसलाकर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 137(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा गुम बालक/बालिकाओे के प्रकरणों को गम्भीरता से लेते हुये पतासाजी कर गुमशुदा बालक/बालिका की शीघ्र दस्तयाबी हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में थाना लार्डगंज की टीम द्वारा पतासाजी करते हुये 16 वर्षिय किशोरी को दस्तयाब किया गया जिसने पूछताछ करने पर सहेली के साथ चले जाना बतायी जिसे परिजनों के सुपुर्द किया गया।



