जबलपुर दर्पण

जमीनी विवाद पर मारपीट कर हत्या, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

जगलपुर दर्पण । अपराध जिनमें गिरफ्तारी हुई
क्रमांकः-317/2026 धारा-103(1) बी एन एस

नाम पता गिरफ्तार आरोपीः- दिलीप सिंह गौंड पिता हल्के सिंह गौंड उम्र 39 साल निवासी वार्ड क्रमांक 01 कूडन मोहल्ला थाना कटंगी हाल ग्राम टिकारी थाना पनागर थाना पनागर में दिनांक 19-3-26 की दोपहर में श्याम सिंह गौंड़ उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम टिकारी ने सूचना दी कि आज सुबह लगभग 6 बजे भतीजी बहू ज्योति ने बतायी कि कल रात लगभग 1 बजे भनेज सुनील ंिसह गौड एवं भतीजे दिलीप सिंह गौड का जमीनी विवाद को लेकर झगडा हुआ था, दिलीप ने लाठी से सुनील के साथ मारपीट की है सुनील घायल अवस्था में अपने घर मे पडा हुआ है। सुनील के घर पहुंचा तो देखा कि सुनील बिस्तर पर लेटा था सुनील बताया कि दिलीप ने मुझे कल लाठी डंडे से मारा है जिससे दोनेां पैर पीठ में चोट है दोनों पैरों की पिंडली के पास से खून निकल रहा है, उसने सुनील को पानी पिलाया सुनील की हालत ठीक नहीं लगी तो उसने गांव के कोटवार प्रमोद दाहिया के पास जाकर एम्बुलेंस को सूचना दिलवाया, सुनील को एम्बुलेंस से इलाज हेतु पनागर अस्पताल ले कर गये जहॉ प्रारम्भिक उपचार बाद सुनील को मेडिकल कालेज रिफर कर दिया, मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते मे सुनील सिंह उर्फ लल्लू गौंड़ उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम सांईपुरा थाना तेंदुखेड़ा जिला दमोह वर्तमान पता ग्राम टिकारी पनागर की मृत्यु हो गयी है। उसके भनेज सुनील की मृत्यु दिलीप सिंह द्वारा मारपीट करने से आयी चोटों के कारण हुई है। रिपोर्ट पर दिलीप सिंह के विरूद्ध धारा 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल सुश्री राजेश्वरी कौरव के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी पनागर विपिन ताम्रकार के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।
दौरान विवेचना घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य संकलित किये एवं आरोपी दिलीप गौंड अपने खेत में छुपा होने की सूचना पर दबिश देते हुये घेराबंदी कर आरोपी दिलीप सिंह उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम टिकारी पनागर को पकडा गया जिसने पूछताछ पर सुनील के साथ लाठी से मारपीट करना स्वीकार किया, आऱोपी की निशादेही पर हत्या में प्रय़ुक्त लाठी तथा घटना के समय आऱोपी द्वारा पहने हुये कपड़े जप्त करते हुये आऱोपी को प्रकरण में विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल निरूद्ध कराया गया।

उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को गिरफ्तार करते हुये हत्या करने वाले आरोपी 24 घंटे के अंदर पकडने में ं थाना प्रभारी पनागर श्री विपिन ताम्रकार, उप निरीक्षक आकाशसिंह राजपूत, रवि सिंह परिहार, बृजेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक संजय मिश्रा, रामसनेही शर्मा, रामसनेही पटेल, आरक्षक विवेक चौधरी, दिलीप गुप्ता, द्वारिका मिश्रा, प्रिंस सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88