थाना बरेला चौकी गौर अंतर्गत ग्राम बारहा नहर किनारे मिले अज्ञात मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास जारी,

जबलपुर दर्पण । थाना बरेला चौकी गौर में दिनांक 1-11-25 को ग्राम बारहा नहर किनारे एक व्यक्ति का रक्त रंजित शव मिला था।दौरान शव पंचनामा निरीक्षण दौरान अज्ञात मृतक पुरूष के सिर पर गन शॉट इंजुरी होकर सिर के दाहिने तरफ कान के ऊपर गोली मारे जाने एवं सिर के वायें तरफ गोली बाहर निकलने का चोट दिखाई दी, गोली लगने से अत्याधिक मात्रा में ब्लड निकलकर मृतक के मुंह में भरा हुआ एवं नाक से कान से निकलकर नीचे जमीन पर फैला था गोली मारे जाने के त्वचा पर गहरा काला कार्वन दिखाई दे रहा था। घटनास्थल पर मृतक की चप्पलें शव से दूरी पर पड़ी मिली, घटनास्थल एवं मृतक के शव निरीक्षण से संघर्ष के साक्ष्य प्रतीत हुये।
परिस्थितिजन साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपी के द्वारा अज्ञात मृतक पुरूष उम्र लगभग 45-50 वर्ष को गोली मारकर हत्या कर देना पाया जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना बरेला में दिनॉक 2-11-2025 को अपराध क्रमांक 692/25 धारा 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अज्ञात मृतक जिसकी उम्र लगभग 40-45 वर्ष होगी, सफेद चौकडी शर्ट एवं खाखी पैंट तथा अंदर सफेद बनियान पहने था।अज्ञात मृतक की शिनाखत्गी के प्रयाास किये गये किंतु अभी तक मृतक की पहचान नही हो सकी।
मृतक की पहचान होने पर निम्नलिखत नम्बरों पर सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा व उचित इनाम दिया जाएगा ।
सम्पर्क हेतू- उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह 7587632625, सहायक उप निरीक्षक सोमनाथ अहिरवार 8720839333
कन्ट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 0761-2676102, 2676100, मोबा. न. 7587632700



