शहर के विकास को मिलेगी गति,निगमायुक्त ने की अमृत योजना और बुनियादी ढांचा कार्यों की समीक्षा

जबलपुर दर्पण । शहर के नागरिकों को बेहतर जल आपूर्ति और सुदृढ़ बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार द्वारा अमृत फेस-1 और फेस-2 जल प्रदाय योजना सहित शहर में चल रहे विभिन्न अधोसंरचना विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
विकास कार्यों में तेजी लाने के कड़े निर्देश-बैठक के दौरान निगमायुक्त ने निर्देशित किया कि शहर के विकास में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देशित किया कि जल प्रदाय योजना के शेष कार्यों को समय-सीमा में पूरा किया जाए ताकि हर घर तक स्वच्छ पेयजल की पहुंच सुनिश्चित हो सके।
सड़क एवं पुलिया निर्माण-उन्होंने कहा कि शहर की आंतरिक सड़कों, पुलियों और नाला-नालियों के निर्माण कार्य में गति लाई जाए।
निगमायुक्त ने निर्देशित किया कि सभी कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ और पूर्ण निष्ठा से किए जाएं, जिससे जनता को लंबे समय तक इनका लाभ मिल सके।
उन्होंने बताया कि हमारा लक्ष्य शहर के बुनियादी ढांचे को आधुनिक और जन-उपयोगी बनाना है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।” — राम प्रकाश अहिरवार, निगमायुक्त
जनता को मिलेगा सीधा लाभ-इन कार्यों के पूर्ण होने से न केवल शहर की जल आपूर्ति व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि व्यवस्थित नालियों और सड़कों के निर्माण से जलभराव जैसी समस्याओं से भी मुक्ति मिलेगी। निगमायुक्त की इस सक्रियता और सख्त रुख से आगामी मानसून से पूर्व कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को पूर्ण करने दिए निर्देश।



