जबलपुर दर्पण
स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना,

जबलपुर दर्पण। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शासकीय महाकोशल स्वशासी अग्रणी महाविद्यालय जबलपुर में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत “पर्सनेलिटी डेवलमेंट” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रुप में डॉ. आदित्य लूणावत्, पूर्व निदेशक, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, उच्च शिक्षा विभाग उपस्थित रहे। डॉ. लूणावत् ने विद्यार्थियो को संबोधित करते हुये कहा कि पर्सनेलिटी डेवलमेंट एक निरंतर प्रकिया है जो सकारात्मक प्रयास, आत्मचिंतन से विकसित होती है। व्यक्तित्व विचारों, व्यवहार, संचार शैली, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का मिश्रण है। आत्मचेतना, संचार कौशल, आत्मविश्वास और आत्मसम्मान, निर्णय क्षमता, सकारात्मक दृष्टिकोण, समय प्रबंधन और अनुशासन को अपनाकर विद्यार्थी अपना पर्सनैलिटी डेवलमेंट करें।
प्रो. अरुण शुक्ल, संभागीय समन्वयक, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, जबलपुर संभाग ने कहा कि पर्सनेलिटी डेवलमेंट का उददेश्य युवाओं के समग्र विकास को बढ़ावा देना है।
प्राचार्य डॉ. अलकेश चतुर्वेदी ने कहा कि पर्सनेलटी डेवलमेंट केवल हमारे पहनावे, व्यवहार या बोलने के तरीके तक सीमित नही होता, बल्कि यह हमारे विचारों, आत्मविश्वास, व्यवहार कौशल का सम्मिलित स्वरुप होता है।
इस अवसर पर डॉ. महेन्द्र कुमार कुशवाहा, डॉ. तरुणेन्द्र साकेत के साथ लगभग 53 विद्यार्थी कार्यक्रम में उपस्थित रहें।


