जबलपुर दर्पण
हम भारत के लोग

जबलपुर दर्पण। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत व सरदार पटेल लॉ कॉलेज के संयुक्त तत्त्वावधान संविधान दिवस के उपलक्ष्य में "सामाजिक, आर्थिक न्याय और ग्राहक आंदोलन” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के निदेशक श्री प्रभात दुबे द्वारा संविधान दिवस प्रति वर्ष मनाकर संवैधानिक मूल्यों को स्मरण करने के महत्त्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अ•भा•ग्रा•पं• सह संगठन मंत्री गौरव भदौरिया द्वारा समाज में व्याप्त ग्राहक समस्याओं के निराकरण के लिए परस्पर सहयोग व जागरूकता के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का सन्देश दिया । कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रियंका दुबे व विधि विभाग प्रमुख श्रीमती नागर समेत समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे



