जबलपुर दर्पण
दत्त मंदिर से विशाल शोभायात्रा आज

जबलपुर दर्पण। जबलपुर श्री दत्त भजन मंडल में दत्त जन्मोत्सव के अवसर चाँदी की दिव्य बालरूपी श्री दत्त मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा का पावन और मंगल अवसर संपन्न हो रहा है। श्री दत्त भजन मंडळ एवं सद्गुरू सेवा समिती के संयुक्त तत्वाधान में वर्ष भर में 111 दत्त भक्तों के द्वारा गुरुचरित्र का पाठ किया गया उन सभी भक्तों का सम्मान 3 बजे श्री दत्त मंदिर में दत्त भजन मंडल द्वारा किया जाएगा। इस आध्यात्मिक महापर्व के उपलक्ष्य में 27 नवंबर को शाम 4 बजे से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। शोभायात्रा श्री दत्त मंदिर से प्रारंभ होकर - श्याम टॉकीज सुपर मार्केट - लार्डगंज। -घमंडी चौक - चरहाई- शंकर घी भंडार - केसरवानी कॉलेज - नूतन मराठी - महाकौशल होते हुए श्री दत्त मंदिर गोलबाजार में विश्राम करेगी। आपकी पावन उपस्थिति,आपका भक्तिभाव और आपका सान्निध्य—इस दिव्य आयोजन की गरिमा को अधिकाधिक पवित्र व तेजोमय बनाएगा। कार्यक्रम क़े समापन पर विशाल महाप्रसाद का भी आयोजन हैं । सपरिवार उपस्थित होकर दत्तप्रभु की अनुकंपा का प्रसाद प्राप्त करें । शोभायात्रा को भक्तिरस से ओतप्रोत बनने का आग्रह विजय भावे , शरद आठले सहित संरक्षक मंडल एवं समस्त कार्यकारिणी श्री दत्त भजन मंडल , गोलबाजार, जबलपुर ने किया है।



