जबलपुर दर्पण
नरसिंह मंदिर में गीता जयंती महोत्सव सोमवार को प्रातः 10 बजे से

जबलपुर दर्पण। वर्षों पूर्व परंपरा अनुसार नरसिंह मंदिर शास्त्री ब्रिज में गीता परिषद के तत्वाधान में इस वर्ष भी गीता के उद्घोषक भगवान श्री कृष्ण की गीता जयंती महोत्सव आगामी सोमवार 1 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से श्रीमद जगतगुरु डॉ स्वामी नरसिंहदेवाचार्य जी महाराज नगर के पूज्य संतो व गणमान्य नागरिकों के सानिध्य में होगी।
जिसमें स्वामी रामचन्द्रदास वेद वेदान्त विद्यालय के बटुक विद्यार्थियों द्वारा संपूर्ण गीता पाठ, विद्वानों के गीता के जीवन दर्शन पर प्रवचन और उद्बोधन होंगे। ततपश्चात आरती प्रसादी होगी।
सभी गीता भक्तों से धर्म लाभ लेने का आग्रह श्री सनातन धर्म महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी, अशोक मनोध्याय, गुलशन मखीजा, लक्की भाटिया, हरीश सभरवाल, सुनीता चावला, अंजू भार्गव, गीता पांडे, कुसुम चौबे, प्रवेश खेड़ा, विष्णु पटेल, विध्येश भापकर, आदि है।



