जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मप्र के मंत्री की जिम्मेदारी के निर्वहन करने के साथ जबलपुर के विकास की गति को और तेजी से आगे बढ़ाएंगे: राकेश सिंह

जबलपुर दर्पण। मप्र के कैबिनेट मंत्री के रूप में जो जिम्मेदारी मुझे नेतृत्व ने दी है उसमे निश्चित तौर पर मप्र के समूचे भौगोलिक क्षेत्र के अनुसार मुझे अपने दायित्व का निर्वहन करना ही होगा किंतु मैं इस बात का विश्वास दिलाता हूं कि जबलपुर के हितों की चिंता करते हुए जिस द्रुत गति से जबलपुर का विकास हो रहा है उसमे किसी तरह की कमी नहीं होगी और जबलपुर और महाकौशल तेजी के साथ विकास के रास्ते पर दौड़ेगा, यह बात मप्र के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री एवं पश्चिम क्षेत्र से विधायक राकेश सिंह ने मंत्री बनने के बाद प्रथम नगर आगमन के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।

सिंह का सड़क मार्ग से शहर आगमन हुआ इसके पश्चात उन्होंने सिद्धघाट ग्वारीघाट में जीवनदायिनी माँ नर्मदा जी के दर्शन पूजन कर अपने उपास्य प्रातःस्मरणीय परम् पूज्य श्रीबाबाश्री के श्रीचरणों में पूजन अर्चन कर नमन किया। इसके बाद सिंह ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर महापुरुषों को नमन किया और वहां से सिंह सिविल लाइन स्थित निज निवास पहुंचे जहां कार्यकर्ताओ, शुभचिंतकों एवं जनता से भेंट की।

मंत्री श्री सिंह ने कहा केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने मप्र सरकार में मंत्री पद की जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसके लिए मैं माननीय प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ जनों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं साथ ही जबलपुर की जनता और विशेष रूप से पश्चिम विधानसभा की जनता जिनका मैं ऋणी हूं उनके प्रति भी आभार व्यक्त करता हूं।सिंह ने कहा प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में जबलपुर के सभी जनप्रतिनिधि कंधे से कंधा मिलाकर जबलपुर को तेजी से विकास के रास्ते पर आगे ले जायेंगे।

मप्र में 29 में से 29 लोकसभा जीतेगी भाजपा : सिंह ने कहा कार्यकर्ता होने के नाते हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम सभी अपने अपने क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का झंडा लहराए और पिछली बार तो मप्र में भाजपा की सरकार नहीं थी तब भी हम 29 में से 28 लोकसभा की सीट जीते थे और इस बार हम लोकसभा के चुनाव में 29 में से 29 सीटे जीतेंगे और पुनः प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार 2024 में बनेगी।

भाजपा कार्यालय पहुंचकर महापुरुषों को दी पुष्पांजलि: सिंह ने जबलपुर आगमन पर मां नर्मदा पूजन के उपरांत भाजपा संभागीय कार्यालय पहुंचकर महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया साथ ही भाजपा के पितृ पुरुष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय सुंदरलाल पटवा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर संगठन निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया।

गुना हादसे में मृत जनों को दी श्रद्धांजली : कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने गुना में हुए सड़क हादसे में मृत जनों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा यह दुखद घटना है और हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस पर संज्ञान लेते हुए घटना की जांच के आदेश दिए है और मृतकों के परिवार को सहायता राशि देने आदेश दिया है साथ ही घायलों को उचित इलाज एवं सहायता हेतु निर्देशित किया है।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी, विधायक अजय विश्नोई, सुशील तिवारी इंदु, अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, संतोष बरकड़े, डॉ जितेंद्र जामदार, पूर्व विधायक अंचल सोनकर, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, स्वाति गोडबोले, नगर निगम अध्यक्ष रिंकुज विज, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, जीएस ठाकुर, राममूर्ति मिश्रा, राजेश दाहिया, पंकज दुबे, राजेश राय, रत्नेश सोनकर, रजनीश अग्रवाल, अभय सिंह ठाकुर, राजीव बेंटिया, मंडल अध्यक्ष कौशल सूरी, अतुल चौरसिया, शैलेंद्र विश्वकर्मा, राहुल खत्री, राहुल दुबे, अभिषेक तिवारी, योगेश बिलोहा, दामोदर सोनी, संजय वर्मा, संतोष लालवानी, योगेंद्र सिंह ठाकुर, राजमणि सिंह, संजय यादव, रूपा राव, मालती चौधरी, जीतू कटारे, राहुल साहू, सुनील पूरी गोस्वामी, शारदा कुशवाहा, पूजा श्रीराम पटेल, प्रिया संजय तिवारी, जय चक्रवर्ती के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, स्नेहीजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88