शक्ति की उपासना से ही सामर्थ्य

जबलपुर दर्पण। भगवती की भक्ति के साथ शक्ति की उपासना करना अति आवश्यक है। शक्ति से सामर्थ्य प्राप्त होता है। श्री राम जी ने शिव भक्त रावण के संहार के लिए भगवती की आराधना की थी । भगवती के अभय वरदान से असत्य पर सत्य की जीत हुई थी, मंगल के लिए निरंतर भक्ति और शक्ति की साधना करनी चाहिए। उक्त उद्गार पार्षद अर्चना सिसौदिया नेअखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा(1897सिगरामउ). के तत्वावधान में असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयादशमी में शस्त्र एवं शक्ति पूजन सिसोदिया पेलेस बारात घर कॅचन विहार, विजय नगर जबलपुर में कहे। भगवती मैया भगवान श्री राम जी के साथ शस्त्रो की पंचोपचार पूजन अर्चन आरती पं राजकुमार मिश्रा ने संपन्न कराई। इस अवसर पर पार्षद अर्चना सिसौदिया, एड जी पी सिंह, ठाकुर कुलदीप सिंह सिसौदिया, मनोज भदौरिया, पुष्पराज सिंह चंदेल, नरेंद्र सिंह राणा, जनार्दन सिंह, राकेश जादौन, आर के गहरवार, अरूण पवार, योगेश चंदेल,कमल सिंह बघेल, हाकिम सिंह ठाकुर,सचिन उपाध्याय, विध्येश भापकर, कमलेश सिंह,आशा सिंह, उषा सिंह, सुनीता सिंह,रमा राजपूत, पार्वती सिंह, सभी सदस्यों पदाधिकारियों एवं क्षत्रिय बन्धु वीरांगनाएं उपस्थित रहे।



