जबलपुर दर्पण
आई ए एस वर्मा के पुतले को फांसी देगी ब्राह्मण महासभा

जबलपुर दर्पण। जबलपुर मध्य प्रदेश प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा तथा उसकी नारी शक्ति इकाई 'विप्रा शक्ति' के आह्वान पर आज दमोह नाका चौक पर विरोध-प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। जहां लोकतंत्र की खुली अदालत का मंचन भी किया जाएगा और लोकतंत्र के अपराधी का विचारण किया जाएगा । लोकतांत्रिक न्याय प्रतीकात्मक फांसी का तख्ता खड़ा किया जाएगा। तदोपरांत आईएएस वर्मा के पुतले को फांसी दी जाएगी। महासभा के सह-संयोजक असीम त्रिवेदी, प्रशांत अवस्थी, शशांक शुक्ल, प्रशांत तिवारी, विनीत टेहेनगुरिया, वरुण शुक्ला, श्पंकज तिवारी, नीलेश शास्त्री, आनंद शुक्ला, वैभव पाठक, आशीष कुमार तिवारी, विकास तिवारी, शक्ति त्रिवेदी, नीति अवस्थी, नीतू तिवारी, वंशिका टेहेनगुरिया आदि ने उपस्थिति की अपील की हैं



