हिरन नदी के दोनों किनारों पर चला सफाई अभियान, प्रशासनिक व जन-भागीदारी से सफाई कार्य प्रारंभ

जबलपुर दर्पण सिहोरा नप्र सिहोरा। नगर पालिका अंर्तगत खितौला स्थिति जीवन दायिनी हिरन नदी के दोनों ओर बने घाटों को जब तक पूर्ण रूप से स्वच्छ साफ नहीं किया जाता हैं तब तक निरंतर सफाई अभियान जारी रहेगा विगत दिवस नगर पालिका प्रशासन ने रैस्टहाउस में बैठक आयोजित की। इस दौरान आशीष पांडे ने जनभागीदारी से हिरन नदी के घाट के स्वच्छ बनाने की योजना रखी मुख्य नगर पालिका अधिकारी जय श्री चौहान के साथ कर्मचारियों व लोगों की सहायता से हिरन नदी की सफाई अभियान चलाया गया। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि पानी के अधिक बहाव व मिट्टी के कटाव से बरसों पुराने बने घाट छतिग्रस्त हो गये थे। इसके साथ ही आसपास गंदगी व कचरा अधिक एकत्रित होने से घाट नजर नहीं आ रहे थे। इसके अलावा नगर के आसपास जीवनदायिनी हिरण नदी से रेत माफिया के द्वारा लगातार खनन किये जाने से ग्रीष्म ऋतु के पूर्व ही जलधारा प्रवाह दम तोड़ने लगती है। जल स्रोतों के संरक्षण का उठाया बीडा़ नगर प्रशासन ने-प्रतिवर्ष ग्रीष्म ऋतु में होने वाली पेयजल समस्या की मांग को ध्यान में रखते हुए नगर के कई जल स्रोतों के संरक्षण हेतु शासन प्रशासन के साथ मुख्य नगरपालिका अधिकारी जय श्री चौहान ने जनभागीदारी से घाटो की स्वच्छता का बीड़ा उठाया है। साथ ही नदी का सफाई अभियान प्रारंभ किया है। प्रशासनिक अमले द्वारा जारी हिरन नदी के जीर्णोद्धार का कार्य। इस सफाई अभियान में नगर के समाजसेवी बिहारी पटैल इनके द्वारा टैक्टर,अंकित तिवारी द्वारा पोकलेन मशीन,टेक्टर संजय मिश्रा, ट्रैक्टर बेटू शर्मा व जेसीबी मशीन,इरफान द्वारा ट्रैक्टर उपलब्ध कराया गया है। इन सभी लोगों के सहयोग से घाट एवं नदी के किनारे जमा सिल्ट को निकालने मे मदद मिलेगी घाट की मिट्टी से होगा मुक्तिधाम का जीर्णोद्धार मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि नदी की जलधारा मैं अवरोध उत्पन्न कर रहे मिट्टी के टीले को काटकर जलधारा को घाट तक लाया जाएगा एवं टीले की सफाई में निकलने वाली मिट्टी से समीप स्थित बने हुए मुक्तिधाम परिसर का भराव कर उद्यान विकसित किया जाएगा। इस प्रकार से हिरन नंदी की सुरक्षा व्यवस्था एवं सफाई व्यवस्था का कार्य चल रहा है ।



