जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
कावंड़ियों के स्वागत सत्कार के साथ भोलेनाथ की किया पूजा

जबलपुर दर्पण। तृतीय श्रावण सोमवार के पावन अवसर पर ग्वारीघाट से कटंगी शिव मंदिर जाने वाली कांवड़ यात्रा का स्वागत अभिनंदन सुख दुःख परिवार व्दारा पुष्प वर्षा कर ,जल वितरण , फल, प्रसाद वितरण कर कृषिउपज मंडी गेट पर किया गया। इस अवसर पर पवन तिवारी, इंद्रेश दुबे, सौरभ दुबे, पार्षद मोनिका सिंह, राघवेंद्र सिंह चौहान, अनमोल बाजपेई, सौरभ शुक्ला, अनमोल अग्रवाल, राहुल गुप्ता ,मनीष विश्वकर्मा, विवेक साहू, पुष्पेंद्र सिंह, विध्येश भापकर, रामेश्वर चौधरी, राजेश तिवारी, अनिल पटेल, विशाल नेमा, राहुल सेन, अरुण ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भक्तजन एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।



