हैंडपंप खनन के कुछ दिन बाद तक निकला पानी,अब महीनों से पड़ा खराब

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत चांदरानी गांव के अमरैटोला में सरकारी हैंडपंप खनन के बाद कुछ दिनों तक पानी निकला, लेकिन अब महीनों से हैंडपंप खराब पड़ा हुआ है,जिससे एक अन्य सरकारी हैंडपंप मैं लोगों की भीड़ नजर आ रही है। स्थानीय ग्रामीणों की माने तो समस्या को देखते हुए शासन प्रशासन द्वारा मांग के बाद मौहल्ले में हैंडपंप का खनन किया गया था, लेकिन कुछ दिनों तक पानी निकलने के बाद अब महीनों से हैंडपंप बिगड़ा पड़ा हुआ है जिससे परेशानी लंबे समय से मोहल्ले में बनी हुई है। गौरतलब है कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही जिले के ग्रामीण अंचलों में जल संकट गहराने लगता है जबकि गांवों में अधिकतर सरकारी हैंडपंप भी इन दिनों बिगड़े पड़े हुए हैं, जिसे सुधार कार्य करने विभागीय अमला भी ध्यान नहीं दे रहा,जिससे जिले के अधिकतर गांवों में इन दिनों जल संकट गहराया हुआ है। ग्रामीणों ने खराब हैंडपंप को जल्द से जल्द सुधार कार्य करने की मांग की है।



