जनशताब्दी और विंध्याचल एक्सप्रेस फिर से पटरी पर दौड़ेगी

जबलपुर। मध्य रेल्वे ने कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कम होते ही, यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे द्वारा बंद की गई गाड़ियों को पुनः प्रारंभ कर रहा है । इसी कड़ी में आज पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा जबलपुर मंडल की लोकप्रिय दो तथा भोपाल मंडल की एक गाड़ी को पुनः प्रारंभ करने की घोषणा की गई है। इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री विश्वरंजन ने बताया कि जबलपुर से हबीबगंज जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस 02161/62 को आगामी 7 जून से प्रारंभ किया जा रहा है यह गाड़ी 7 जून को अपने पूर्व निर्धारित समय पर हबीबगंज से चलकर जबलपुर आएगी और 8 जून को जबलपुर से नियमित रूप से हबीबगंज के बीच चेलेगी। श्री रंजन ने बताया कि इसी तरह इटारसी भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस ट्रेन न.01271/72भी पुनः प्रारंभ की जा रही है .यह गाड़ी कल 6 जून को इटारसी से मदन महल, जबलपुर ,सिहोरा, कटनी मुड़वारा मार्ग से बीना होते हुए भोपाल जाएगी और इसी मार्ग से वापस भी आएगी।
उन्होंने आगे बताया कि भोपाल की शान ए भोपाल एक्सप्रेस 02155/56 जो हबीबगंज से निजामुद्दीन के बीच चलती है यह गाड़ी भी 5 जून से पुनः प्रारंभ की जा रही है ।
श्री रंजन ने इस संबंध में रेल यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करें तथा रेलवे के निर्देशों के अनुरूप सहयोग प्रदान करें जिससे कि संक्रमण के इस दौर में उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े।
मंडल वाणिज्य प्रबंधक – देवेश सोनी जबलपुर
मनीष श्रीवास रिपोर्टर जबलपुर मध्यप्रदेश



