संकट मोचन हनुमान मंदिर में महाआरती संपन्न

गोटेगांव जबलपुर दर्पण । नगर श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर मे बजरंग सेना नर्मदाखंड महाआरती समिति के तत्वाधान में श्री रामभक्त हनुमान जी की महाआरती पं दीपक तिवारी जी के आचार्यत्व में पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चारण व विधि विधान के साथ रामकुमार राजपूत द्वारा पूजन अर्चन किया गया संकट मोचन जी को मगज के लड्डू का भोग अर्पित कर भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालु जनों द्वारा सामूहिक रूप से श्री राम स्तुति,श्री हनुमान चालीसा,श्री हनुमान जी की महाआरती का गायन किया गया गौरतलब है कि श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर महाआरती समिति द्वारा प्रत्येक शनिवार को संकट मोचन जी की संगीतमय महाआरती विगत 5वर्षों से भी अधिक समय से एवं 312 वें सप्ताह से निरंतर जारी है साप्ताहिक संगीतमय महाआरती के पश्चात समिति की भजन मंडली के सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से भजनों की अनुपम प्रस्तुति की गई जिसमें धर्मेंद्र चौबे सुशील दुबे कमल स्वामी विद्याचरण पाराशर धर्मेंद्र चौबे मुकेश पंकज नोरिया विजेंद्र ठाकुर एवं सहयोगियों के द्वारा महाआरती संपन्न हुई इस अवसर पर नर्मदा प्रसाद गुप्ता रघुनाथ राय दीपक सराठे मनोज नामदेव मोनू जैन दीपक सोनी मुकेश ठाकुर नीरज नेमा दीपक सोनी मनीष साहू मुकेश चढार विनोद साहू शिवकुमार विश्वकर्मा बसंत दुबे राजेश गुप्ता नंदकिशोर गुप्ता नीलेश ददरिया कमलेश चौहान अमरनाथ विश्वकर्मा बटुक सेवक अक्षत सराठे अनुज ठाकुर पार्थ विश्वकर्मा अरुण हरिओम नीरज मातृशक्ति से स्नेहलता श्रीवास्तव मंजुला गुप्ता शैली ददरिया चांदनी विश्वकर्मा गीता पचौरी निशा पचौरी संगीता चौबे भारती पटेल पुष्पा गुप्ता प्रीति पचौरी लीलावती पटेल एवं अनेक श्रद्धालुओ की उपस्थित रही।



