सतना दर्पण

एक समिति को दो खरीदी केंद्र का किसान भुगत रहे खामियाजा

सतना जबलपुर दर्पण । सतना में सेवा सहकारी समिति बारापत्थर की लापरवाही से किसानों को धान उपार्जन में भारी परेशानी हो रही है। जिला प्रशासन ने समिति को हनुमान वेयर हाउस खैरूआ और श्रीराम वेयर हाउस सिंहपुर, दो स्थानों पर खरीदी केंद्र संचालित करने का जिम्मा सौंपा है।

खैरूआ केंद्र पर सहायक प्रबंधक आशीष रैकवार ने धान उपार्जन शुरू कर दिया है, लेकिन सिंहपुर स्थित श्रीराम वेयर हाउस में खरीदी अब तक शुरू नहीं हो पाई है। सिंहपुर केंद्र पर धान बेचने के लिए दर्जनों किसानों ने स्लॉट बुक किए थे, लेकिन केंद्र चालू न होने से उनके मैसेज एक्सपायर होने की कगार पर हैं।

किसानों को आशंका है कि स्लॉट की वैधता समाप्त होने पर उन्हें नई बुकिंग के लिए फिर से परेशानी उठानी पड़ेगी। इसके अलावा, खरीदी में देरी से धान की गुणवत्ता और कीमत पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। केंद्र बंद होने के कारण किसानों को खुले आसमान के नीचे घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई किसानों ने शिकायत की है कि उन्हें खरीदी शुरू होने की कोई जानकारी नहीं मिल रही है।

वारदाना भी बिना किसी सुरक्षा के खुले में रखा है, जिससे चोरी या खराब होने का खतरा है। किसानों का कहना है कि प्रशासन द्वारा
जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से दिए जाने के बावजूद समिति ने समय पर तैयारी नहीं की। इस देरी से उपार्जन व्यवस्था प्रभावित हो रही है और किसानों को सीधा नुकसान हो रहा है। किसानों ने जिला प्रशासन से सिंहपुर केंद्र को तुरंत शुरू करने, स्लॉट एक्सपायर होने की समस्या से राहत देने और वारदाना की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि उपार्जन सुचारू रूप से हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88