मुकेश गुप्ता ने सीधी जिले का किया नाम रोशन, अर्जित किये सिल्वर मेडल

सीधी जबलपुर दर्पण । जिले के निधपुरी भदौरा के लाल मुकेश कुमार गुप्ता ने जबलपुर में 30 अगस्त को सम्पन्न हुए अंडर 23 राज्य स्तरीय एथलेटिक्स 100 मीटर की दौड़ में सीधी जिले की तरफ से भाग लिए जिसमे मुकेश ने पूरे मध्य प्रदेश में द्वितीय स्थान अर्जित कर सिल्वर मेडल अर्जित किया है जिनका चयन आल इण्डिया दौड़ प्रतियोगिता में हुआ है, बताया गया है कि 6 से 7 अक्टूबर को तेलंगाना में भाग लेंगे। मुकेश ने बताया की म. प्र. के सभी 55 जिले के धावक भाग लिए थे 100 मीटर की दौड़ में पूरे मध्यप्रदेश से 2 लोगों का चयन हुआ है जिसमे मैंने दूसरा स्थान अर्जित किया हूँ मुकेश ने बताया की यह प्रतियोगिता मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित की गई थी जिसमे मुझे सिल्वर मेडल के साथ प्रमाण पत्र दिया गया है। मुकेश गुप्ता की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम, इनके पिता रामसजीवन गुप्ता, भाई रोशन लाल गुप्ता, उदयराज गुप्ता,इन्द्रप्रकाश गुप्ता गोतरा, जितेंद्र गुप्ता कुसमी, धर्मेंद्र गुप्ता, पुष्पराज कुशवाहा, कमलेश गुप्ता गोतरा, आर एन सिंह परिहार, दिनेश गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, राकेश गुप्ता सहित क्षेत्र के अन्य लोगों ने बधाई शुभकामनायें प्रेषित किये हैं।



