गरीब कल्याण भाजपा सरकार की प्राथमिकता: आशीष दुबे

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहे केंद्र में हो या प्रदेश में हो, हमारी सरकार की प्राथमिकता में गरीब कल्याण और अन्तिम पंक्ति के व्यक्ति का उत्थान है, और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने 10 सालो में इस दिशा में कार्य किया है, और आज फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आप सभी के आशीर्वाद की आवश्यकता है, यह बात भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे ने बरगी विधानसभा के भेड़ाघाट, शहपुरा एवम बेलखेड़ा मंडल की ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क के दौरान कही।
आशीष दुबे ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आगे बढ़ रहा है। मोदी के नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली, शक्तिशाली, सम्पन्न और समृध्द विकसित भारत का निर्माण हो रहा है। मोदी अद्भुत काम कर रहे हैं, उन्होंने एक-एक कर सभी मुद्दे हल कर दिए हैं। हमारे देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है और मोदी के तीसरे टर्म में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी इसके लिए नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।
भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे ने बरगी विधानसभा के अंधुआ, कोंगवा, तेवर, बिलखरवा, बंधा, सहजपुर, मगरमुन्हा, किसरोद, घूंसौर, नटवारा, सुरई, भीटा, उमरिया, इमलिया, चरगंवा, कुसली, मनखेड़ी, सुनाचर, जमरवार, गुवरांकला, सुन्द्रदेही, पावला, मेरेगांव में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करते हुए आशीर्वाद मांगा। जनसंपर्क में जिलाध्यक्ष सुभाष रानू तिवारी, विधायक नीरज सिंह, पूर्व विधायक श्रीमति प्रतिभा सिंह, संतोष शुक्ला, संदीप शुक्ला, मंडल अध्यक्ष शधीरज पटेल, शैलेंद्र सिंह शैलू, रितेश सिंह, श्रीमति अल्का गर्ग सहित जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ता एवम क्षेत्रीय जन उपस्थित थे।



