शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चुराया हुआ दुपहिया वाहन जप्त

जबलपुर दर्पण । थाना ओमती में दिनॉक 22-1-26 को गगन प्रीत सिंह सलूजा उम्र 34 वर्ष निवासी होम साईंस कालेज के सामने लक्ष्मी बाग नेपियर टाउन ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह डेरी चलाता है। दिनॉक 18-1-26 को मढाताल गुरूद्वारा गया था जहॉ गुरूद्वारा के सामने रोड किनारे अपनी स्कूटी खडी कर दिया था लगभग 7-30 बजे बाहर निकला तो देखा कि रोड किनारे खडी उसकी स्कूटी नहीं थी। कोई अज्ञात चोर रोड किनारे खडी एक्सि स्कूटी क्रमांक एमपी 20 एस एन 7688 चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दौरान विवेचना के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये। ंमिले फुटेज के आधार पर चिन्हित करते हुये श्यामूद्दीन अंसारी उम्र 35 वर्ष निवासी अंसार नगर चौपड़ा बेनी सिंह की तलैया गोहलपुर को अभिरक्षा में लेते हुये आरोपी के कब्जे से चुराई हुई एक्सिस जप्त करते हुये आरोपी को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराया गया है। उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी शातिर वाहन चोर है जिसके विरूद्ध पूर्व से 7 अपराध पंजीबद्ध है। उल्लेखनीय भूमिका- शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर चुराया हुआ वाहन जप्त करने में थाना प्रभारी ओमती श्री राजपाल सिंह बघेल, सहायक उप निरीक्षक गोपाल सिंह, प्रधान आरक्षक राम सिंह, मनोज मिश्रा, के.सी. पाण्डे, सुनील सिंह, महेन्द्र शुक्ला, संजय मिश्रा, रामसिंह परते, आरक्षक मनीष बघेल, सुनील पटेल, संदीप द्विवेदी, राजवीर सिंह, अंकेश की सराहनीय भूमिका रही।



