नरवाई में लगी आग से 15-20 एकड:गेहूं की फसल जलकर हुई खाक

जबलपुर दर्पण जबेरा ब्यूरो। दमोह जिले के जबेरा ब्लाक अंतर्गत सिंग्रामपुर के ग्राम कौंडा कला में शॉर्ट सर्किट से नरवाई में अचानक आग पकड़ी ली जो चंद मिनटों में आधे किलोमीटर की एरिया में फैलती हुई कोडा खुर्द गांव की फसलों तक जा पहुंची। आग के इस तांडव में बखत सिंह की 7 एकड़,टेक सिंह की 3 एकड़,बेनी सिंह की 2 एकड़, रतन चंद साहू की 3 एकड़, छिदामी सिंह सिक्मी किसान की 4 एकड़,आनंद साहू की डेढ़ एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। आग इतनी भीषण थी की 1 किलोमीटर के एरिया में आग ही आग दिखाई दे रही थी,आग से कौंडाखुर्द गांव की दूरी महज 50 मीटर रह गई थी। आग दक्षिण व उत्तर दिशा से लगी जो चारों तरफ फैल कर 1 किलोमीटर के दायरे तक पहुंच गई थी, जिसकी सूचना लगते ही हंड्रेड डायल से एएसआई सुरेंद्र सिंह,सिग्रामपुर चौकी मैं पदस्थ एसआई सत्यनारायण गोस्वामी,सैनिक शिव प्रसाद विश्वकर्मा, एनआरएस आशु तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने के लिए जिस पर जो भी बना वह साधन से आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों द्वारा हरी झाड़ियों से आग बुझाने का प्रयास किया गया वहीं दर्जनों ट्रैक्टरों के द्वारा भूमि को जोत कर आग की पकड़ से दूर किया जा रहा था। पुलिस के द्वारा पाइप लाइन चालू करवा कर आग पर पानी की बौछारें मारी गई तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया गया, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जैसे ही दमकल वाहन घटनास्थल से लौटकर नगर परिषद तेंदूखेड़ा जा रही थी तभी कोड़ा खुर्द गांव में पुनः आग लगने की सूचना सिंग्रामपुर चौकी को मिली जिसके पश्चात दमकल वाहन को पुनः घटनास्थल पहुंचाया गया। ग्रामीणों के द्वारा 20 से 25 एकड़ में खडी फसल का नुकसान बताया जा रहा है वही जबेरा तहसीलदार अरविंद यादव ने बताया प्रथम सूचना के आधार पर 4 से 5 किसानों की आग से 15 से 20 एकड़ गेहूं की फसल जलने की सूचना मिल रही है।



