जबलपुर दर्पण

व्यवसायियों के स्वास्थ्य को नई दिशा देगा निरामय

जबलपुर दर्पण । वर्तमान समय में उद्योग व्यापार जगत से जुड़े अधिकांश व्यवसायी बंधु तनाव ग्रस्त जीवन जी रहे हैं जिससे वे लंबी अवधि में विभिन्न रोगों से जाने अनजाने ग्रस्त हो जाते हैं। जबलपुर के करदाताओं में दीर्घायु जीवन, उत्तम स्वास्थ्य एवं तनाव रहित जीवन को जीने की कला पर एक अद्भुत कार्यशाला निरामय का आयोजन 1 मार्च रविवार को किया जा रहा है। प्रदेश की शीर्ष उद्योग व्यापार संस्था फेडरेशन आफ मध्य प्रदेश चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री तथा डायवेल कोर फाऊंडेशन जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यशाला में व्यापारियों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक एवं सचेत किया जाएगा। फेडरेशन के उपाध्यक्ष हिमांशु खरे ने इस अवसर पर जानकारी दी कि आधुनिक जीवनशैली के परिप्रेक्ष्य में शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं आंतरिक प्रसन्नता का समन्वय आज समय की आवश्यकता बन गया है। सभी वर्गों के व्यक्ति आज बढ़ते हुए तनाव से जूझ रहे हैं। इसी उद्देश्य से निरामय का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रख्यात विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य संवर्धन, तनाव प्रबंधन एवं संतुलित जीवनशैली से संबंधित चिकित्सक एवं विशेषज्ञ व्यवहारिक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। आज स्वास्थ्य को लेकर विभिन्न भ्रांतियां सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी प्रचारित की जाती है जिसकी कोई प्रामाणिकता नहीं होती है तथा यह देखने में आया है कि अक्सर हम गलत जानकारी का शिकार भी बनते हैं। व्यापारी के लिए स्वयं के लिए समय निकालना कठिन होता है तथा स्वास्थ्य संतुलन के प्रति उसकी प्राथमिकता कम होती है। स्वास्थ्य संतुलन तथा वैलनेस पर आधारित उक्त कार्यशाला में विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा उत्तम स्वास्थ्य की पद्धति पर प्रकाश डाला जाएगा।
इस अवसर पर डायवेल कोर फाउंडेशन के अध्यक्ष सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर परिमल स्वामी ने बताया की जबलपुर में अपनी तरह का यह पहला आयोजन है जिसमें स्वस्थ जीवन जीने की कला एवं पद्धतियों को आसान तकनीक एवं तरीकों से जनमानस को समझाया जाएगा। उन्होंने बताया की रिवर्सल आफ हार्ट डिसीज़ पर सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर योगेश मेहता भी मुंबई से इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे जो उपस्थित व्यापारियों के प्रश्नों का जवाब देंगे तथा उनकी भ्रांतियां को भी दूर करेंगे। डॉ स्वामी ने बताया की कार्यक्रम में वीडियो एवं लाइव प्रस्तुतीकरण से सभी को आधुनिक स्वास्थ्य के आसान तरीकों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा जिसका की दीर्घकालीन लाभ सभी को प्राप्त हो सकेगा।
बैठक में उपस्थित हिमांशु राय, गीता शरत तिवारी, इंद्र कुमार खन्ना, सुनील श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, सीए मनीष कौशल ने बताया कि व्यापारियों के अलावा विभिन्न प्रोफेशनल व्यक्ति जैसे चार्टर्ड अकाउंटेंट, टैक्स विशेषज्ञ, अधिवक्ता, डॉक्टर आदि भी इस महत्वपूर्ण कार्यशाला का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर दीपक सेठी, मनु शरत तिवारी, मुनींद्र मिश्रा, नीता नारंग, अंजना तिवारी, अभिषेक जैन, मनीष केसरी, विनोद शर्मा, डॉक्टर पीपरा, सुनील पांडेय, मज़हर खान आदि ने सभी व्यवसायियों से आग्रह किया है की वह निरामय के बहु उपयोगी महत्वपूर्ण आयोजन में भाग लेकर अपने जीवन को नई दिशा प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88