जबलपुर दर्पण

शाला प्रबंधन समितियों को सशक्त बनाने किया जा रहा सच्चा प्रयास

जबलपुर दर्पण । बरगी में सच्चा प्रयास समिति में शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों के लिए एक दिवसीय क्षमता-वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जबलपुर विकासखंड ग्रामीण के बीआरसी केशव दुबे, बीएसी रत्नेश मिश्रा, सीएसी संतोष मिश्रा, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य सुभाष महोबिया, नवोदय विद्यालय के पुस्तकालय प्रभारी महेंद्र पटेल, बरगी नगर संकुल प्राचार्य श्रीकृष्ण रायखेरे तथा आई डी वाय डब्लू सी संस्था घंसौर से अशफाक अरबी की उपस्थिति में कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।
कार्यक्रम में परियोजना क्षेत्र के 12 ग्रामों के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में गठित शाला प्रबंधन समितियों के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान शाला प्रबंधन समिति की भूमिका, गठन एवं संरचना, अधिकार एवं कर्तव्य, तथा शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के प्रमुख प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
इसके साथ ही विद्यालयों में निगरानी एवं सामुदायिक सहभागिता तंत्र को सुदृढ़ करने, शाला विकास योजना की आवश्यकता एवं निर्माण प्रक्रिया, वार्षिक कार्य योजना तैयार करने की विधि, विद्यालयों को प्राप्त बजट के उपयोग में पारदर्शिता, मध्यान्ह भोजन की निगरानी, ड्रॉपआउट बच्चों की रोकथाम तथा नामांकन और उपस्थिति बढ़ाने की रणनीतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने विद्यालय प्रबंधन में अपनी भूमिका को अधिक प्रभावी ढंग से निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन संस्था प्रमुख परवेज खान के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर सुनील सैनी, अफजल खान, रश्मि टेकाम, राजकुमार यादव, सुषमा यादव, मैनी महिमा तथा संजय मरावी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88