Uncategorisedजबलपुर दर्पण

रमज़ान का पहला अशरा शुरू, आज पहला जुमा

जबलपुर दर्पण । पवित्र माह रमजान शरीफ का पहला रोजा के जुमेरात को रखा गया। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में शाम निर्धारित समय पर मस्जिदों से अज़ान की आवाज़ गूंजते ही रोजेदारों ने खजूर और पानी से इफ्तार कर अल्लाह का शुक्र अदा किया। मस्जिदों की मीनारों पर हरी और लाल रोशनी की सजावट से रमजान की रौनक साफ दिखाई दी।
रमजान के पहले रोजे के साथ ही पहला अशरा (रहमत का अशरा) शुरू हो गया है। रमजान शरीफ में कुल तीन अशरे होते हैं, जो दस-दस दिनों के होते हैं। पहला अशरा रहमत का, दूसरा मगफिरत (गुनाहों की माफी) का और तीसरा जहन्नम से आजादी का माना जाता है।
मुफ्ती-ए-आज़म मध्यप्रदेश हज़रत मौलाना डॉ. मुशाहिद रज़ा क़ादरी ने अपने बयान में कहा कि मुसलमान इस मुक़द्दस महीने में ज्यादा से ज्यादा वक्त इबादत में गुजारें, फिजूल खर्च और गलत कामों से बचें तथा जरूरतमंदों की मदद करें। उन्होंने साहिबे-निसाब मुसलमानों से अपील की कि वे अपनी ज़कात जल्द से जल्द हकदारों तक पहुंचाएं, ताकि सभी लोग रमजान और ईद खुशी व सुकून के साथ मना सकें।

अफ्तार-ए-आम का आयोजन
मुस्लिम बहुल क्षेत्र बहोराबाग स्थित हजरत कासिम बाबा की दरगाह में पहले रोजे पर अफ्तार-ए-आम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने शिरकत कर सामूहिक रूप से इफ्तार किया। इसी प्रकार मदन महल क्षेत्र की दरगाह में भी अफ्तार-ए-आम का आयोजन शेख अब्दुल कादिर जीलानी गौसे आज़म दस्तगीर रहमतुल्लाह की यौमे-विलादत के मौके पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की और मुल्क की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। इस मौके पर सैय्यद इकबाल अहमद रब्बानी, मुतवल्ली सैय्यद कादिर अली कादरी, सज्जादा नशीन सूफी मुबारक कादरी, खलीफ़ा इनायत अली कादरी,अजय अवस्थी, नरेंद्र त्रिपाठी, दिलीप सिंह भाटिया, विनीत एमरोज सहित सैकड़ों हिन्दु मुस्लिम धर्म के लोग शामिल रहे।
रमजान के आगाज़ के साथ ही शहर के मुस्लिम इलाकों में देर रात तक रौनक और इबादत का माहौल देखने को मिला, बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है।

आज रमजान का पहला जुमा
पाक माह रमजान शरीफ का आज पहला जुमा है। इस मौके पर शहर की 100 से अधिक मस्जिदों व नमाजगाहों में दोपहर लगभग डेढ़ बजे जुमा की नमाज अदा की जाएगी। नमाज से पूर्व इमाम साहब खुत्बा पढ़ेंगे तथा नमाज के बाद दुआएं मांगी जाएंगी।

मुस्लिम इस्लाह कमेटी के हाजी क़दीर सोनी, हाजी भूरे पहलवान, हाजी शेख जमील नियाज़ी, सरदार हामिद हुसैन, हाजी सरदार अब्दुल हकीम बाबा, पठान समाज के सरदार हाजी मुईन खान, हाजी मक़बूल अहमद रज़वी, मतीन अंसारी, पप्पू वसीम खान, एड. हाजी अयाज खान, सरदार अयाज़ राईन, सरदार आमीन कुरैशी, पत्रकार मतलूब अंसारी, तालिब हुसैन, बाबा रिज़वान, प्यारे साहब, ज़मा खान, आज़म अली खान, ताहिर अली खान, याकूब अंसारी, अख्तर अंसारी, गुलाम हुसैन, वकील अंसारी, कलीम खान, मतीन अहमद, जैदी बाबा, मुबारक अली क़ादरी, सैय्यद क़ादिर अली क़ादरी, अशरफ़ मंसूरी, अकबर खान सरवर, लईक अहमद राजू, इस्तयाक़ अहमद अंसारी, शमीम अंसारी गुड्डू, नियाज़ मंसूरी, एजाज़ उस्मानी, आसिफ़ इकबाल, जवाहर कादरी आदि ने शहरवासियों को रमजान शरीफ की मुबारकबाद दी।
सभी ने पर्व को शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील करते हुए जुमे के मौके पर जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं नगर निगम से अपील की है कि मस्जिदों और मुस्लिम बस्तियों में साफ-सफाई, जल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था तथा सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम सुनिश्चित किए जाएँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88