जबलपुर दर्पण

सांसद आशीष दुबे ने दी विकास कार्यों की सौगात,उत्तर एवं पूर्व विधानसभा में 1 करोड़ 11 लाख पचास हजार रुपए के कार्यों का किया भूमिपूजन

जबलपुर दर्पण । लोकसभा सांसद आशीष दुबे के द्वारा शनिवार को जबलपुर संसदीय क्षेत्र की उत्तर मध्य एवं पूर्व विधानसभा में अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से सामुदायिक भवन निर्माण,शेड निर्माण, सी सी रोड,रंगमंच आदि के मिलाकर लगभग 1 करोड़ 11 लाख से ज्यादा के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया इस दौरान विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय,पूर्व मंत्री अंचल सोनकर,नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज,पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले ,एम आई सी राम सोनकर उपस्थित रहे। विकासकार्यों के भूमिपूजन के अवसर पर सांसद आशीष दुबे ने कहा कि जबलपुर संसदीय क्षेत्र का समग्र विकास करना हमारा लक्ष्य है जनता से जुड़े प्रत्येक विकासकार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाएगा, सांसद श्री दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक की चिंता करने का कार्य करती है इसका साक्षात् प्रमाण हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी एवं जनकल्याणकारी योजनाएं हैं जिनके माध्यम से जनसामान्य के जीवन में अनेक सकारात्मक परिवर्तन आए हैं, उन्हीं से प्रेरणा लेकर आज जबलपुर उत्तर मध्य एवं पूर्व विधानसभा में जनता से जुड़े अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन किया इन विकास कार्यों में आज सामुदायिक भवन, सी सी रोड,रंगमंच निर्माण के लगभग 1 करोड़ 11 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया है तथा व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण विकास ही हमारी प्राथमिकता है।
विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने बताया कि उत्तर मध्य विधानसभा में लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं जिसके लिए मैं देवतुल्य जनता का अभिनन्द करता हूं कि उन्होंने विकास को चुना भारतीय जनता पार्टी को चुना और अपना आशीर्वाद प्रदान किए जिसके कारण ही हम इन कार्यों को लगातार करते जा रहे हैं,आज हमें सांसद श्री आशीष दुबे जी के सहयोग से अनेक विकास के कार्यों की सौगात प्राप्त हुई है जिसके लिए हम माननीय सांसद जी का आभार और धन्यवाद भी ज्ञापित करते हैं।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष अमर पटेल,दिलीप पटेल,अमित राय,ऋषि सोनकर,मोनिका पुष्पेंद्र सिंह,सोनिया रंजीत सिंह,अंशुल राघवेंद्र यादव कमलेश अग्रवाल,श्री राम शुक्ला,अतुल जैन आदि पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88