चतुर्थ समयमान वेतनमान के आदेश शीघ्र जारी किए जाएं

जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि समस्त विभागों के कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान दिए जाने हेतु मंत्रिपरिषद के निर्णय और शासनादेश के पश्चात् भी आज दिनांक तक शिक्षक संवर्ग के कर्मचारियों के चतुर्थ समयमान के आदेश विभाग द्वारा जारी नहीं किए गए हैं जिससे शिक्षक संवर्ग अपने को ठगा महसूस कर रहा है, कि शासन के समस्त कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान देने का निर्णय लिया जा चुका है तो विभागीय अधिकारियों द्वारा आदेश जारी क्यों नही किया जा रहा है। आदेश जारी नही होने की वजह से शिक्षकों में रोष व्याप्त है।
संगठन ने आगे बताया कि अन्य विभागों में चतुर्थ समयमान वेतनमान दिए जाने के आदेश जारी किए जा चुके हैं जबकि शिक्षा विभाग में आदेश जारी नहीं होने से शिक्षक हेरान, परेशान और हलाकान है कि आखिर आदेश जारी नहीं होनी की वजह क्या है ? वहीं आदेश जारी नहीं होने से जो शिक्षक सेवानिवृत्ति के करीब है या जो सेवानिवृत्त हो गए हैं उन्हे आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है अतः संगठन आयुक्त लोकशिक्षण संचालनालय सें मांग करता है कि शिक्षक संवर्ग को चतुर्थ समयमान वेतनमान दिए जाने के आदेश शीघ्र जारी किए जाएं।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष-रॉबर्ट मार्टिन, हेमंत ठाकरे, सुरेन्द्र चौधरी, रऊफ खान, गुडविन चार्ल्स, फिलिप अन्थोनी, लालजी प्रसाद, राजकुमार यादव, एनोस विक्टर, मनमोहन चौधरी, संतोष श्रीवास्तव, उमेश सिंह ठाकुर, धनराज पिल्ले, सुनील झारिया, देवेन्द्र पटेल, मनीष मिश्रा, आशाराम झारिया, रामेशवर प्रसाद दुबे, नीरज मरावी, क्रिस्टोफर नरोन्हा, दिपेश जैन, राकेश गुप्ता, गोपीशाह आदि ने मांग की है।


