राधे राधे से गूंज उठी चेरीताल की गली गली

जबलपुर दर्पण । राधे राधे गोविन्द गोविन्द राधे, आज ब्रज में होरी रे रसिया, होरी खेलन आयो नंदलाल राधा संग सखियों से, सीताराम सीताराम सीताराम कहिए, गोपाला गोपाला गोपाला मुरली मनोहर नंदलाला हरिनाम संकीर्तन करते रसिक भक्त वृंद, छतों अटारियों से पुष्प वर्षा करती महिलाएं, आरती उतार कर लड्डू गोपाल, श्री चैतन्य महाप्रभु की पूजा अर्चना करते हुए भक्तों ने चेरीताल में सरस्वती कॉलोनी, वसुंधरा कॉलोनी शिव नगर, हनुमान मंदिर पंजाब बैंक कालोनी, परिजात बिल्डिंग, राम मंदिर की गलियों में श्री चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल मिलौनीगंज,श्रीराधा नाम संकीर्तन मंडल की संकीर्तन मंडलियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु ढोलक मंजीरे झांझ के साथ नाचते गाते हुए,हरिनाम जाप करते गली गली सनातन संस्कृति की अलख जगाते हुए सुबह सुबह 6 बजे से चेरीताल में प्रभात फेरी निकली गई ।
रथ पर सवार भगवान श्री कृष्ण विग्रह का जगह जगह पुष्प वर्षा, आरती,स्वागत कर प्रसाद वितरण किया।
हरिनाम संकीर्तन यात्रा में संतोष अग्रहरि, सत्य प्रकाश सराफ,देवव्रत सोनी , पार्षद प्रतिभा भापकर, डॉ आर के नेमा,श्याम गुप्ता, नवदीप पटवा, अमर सिंह ठाकुर, संजय तिवारी, आदर्श वेद,मिलन सोनी
नितिन अग्रवाल ,विध्येश भापकर , नरेंद्र साहू, नवीन नेमा, राजेन्द्र व्यौहार, कैलाश नेमा,सुधांशु परेता सुधीर स्वामी नेमा जी सुरेन्द्र पांडे ब्रजेश अग्रहरि, रितिक अग्रवाल अनमोल यादव,रंजीत राय, अनिल आचार्य, अनिल रैकवार, मनोज सेन , जवाहरलाल साहू, गौरव सोनी, सागर विनोदिया, सुनील श्रीवास्तव, के बी दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त की उपस्थिति रही।


