जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

खिलाड़ियों के लिए भी खेल का आधारभूत ढांचा मजबूत हो : अनुराग ठाकुर

बनेगा 6 करोड़ की लागत से आधुनिक इंडोर स्टेडियम

सांसद खेल महोत्सव के समापन कार्यक्रम में केंद्रीय खेल एवँ सूचना प्रसारण मंत्री ने सांसद राकेश सिंह की मांग पर की घोषणा

जबलपुर दर्पण। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती से प्रारम्भ हुए 12 दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का समापन नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की जयंती पर केंद्रीय खेल युवा कार्यक्रम एवँ सूचना प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में रानीताल स्टेडियम में हुआ। कार्यक्रम के दौरान सांसद राकेश सिंह के आग्रह पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने जबलपुर में आधुनिक इंडोर स्टेडियम बनाये जाने की घोषणा की। उन्होंने इंडोर स्टेडियम बनाये जाने की घोषणा के साथ ही बताया कि इस स्टेडियम में 18 तरह के खेलों का आयोजन किया जा सकेगा और यह स्टेडियम पूरी तरह से आधुनिक होगा। इस इंडोर स्टेडियम की लागत लगभग 6 करोड़ रुपये होगी और जो सर्वसुविधायुक्त होगा। सांसद खेल महोत्सव के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खेलो को बढ़ावा देने के लिये अभूतपूर्व प्रयास कर रहे है क्योंकि हम चाहते हैं कि खिलाड़ियों के लिए भी खेल का आधारभूत ढांचा मजबूत हो। जबलपुर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के आयोजन हेतु राकेश सिंह को बधाई देता हूं कि उन्होंने इस तरह के खेलों का आयोजन किया है जिसमें मुख्य रूप से परंपरागत खेलों का समावेश है और यदि लोग खेलो को समय देंगे तो निश्चित रूप से अस्पतालों में मरीजों की संख्या कम होगी, युवा नशे से दूर होंगे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा आज नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जन्म जयंती पर भावांजलि अर्पित करता हूं। नेताजी ने आजादी की लड़ाई में अपनी अहम भूमिका निभाई थी लोग आज लोग सौ व्यक्ति एकत्रित करने में पीछे हटते हैं वही नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने तो पूरी आजाद हिंद फौज बनाई। आज हम महिला भागीदारी एवं सशक्तिकरण की बात करते हैं संसद में महिलाओं की भूमिका की बात करते हैं आजादी की लड़ाई में नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने महारानी लक्ष्मी बाई के नाम से जो रेजीमेंट बनाई थी वह महिलाओं के लिए ही बनाई थी।

देश खेल के क्षेत्र में बढ़ रहा है आगे

हमने आजादी का अमृत महोत्सव मनाया है और हम अमृत काल में हैं ऐसे समय में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़े तो खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ना चाहिए जिसमें हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। 2016 में रियो ओलंपिक्स में जहां भारत ने दो गोल्ड मेडल जीते थे वहीं 2022 के ओलंपिक में आज तक के सबसे ज्यादा 7 मेडल भारत ने जीते हैं। पिछली बार पैरालंपिक्स में हमें 4 मेडल मिले थे इस बार 19 मेडल प्राप्त हुए और 73 साल के इतिहास में आज तक जहां हमने बैडमिंटन का थॉमस कप नहीं जीता था तो इस बार हमने बैडमिंटन में थॉमस कप गोल्ड मेडल जीता है, यदि हम एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल की बात करें तो हमें 112 साल का इंतजार करना पड़ा और अब नीरज चोपड़ा ने ज्वेलेन थीफ में भारत को गोल्ड मेडल जिताया है।

खेल महोत्सव ने अगली बार 50 हजार से अधिक खिलाड़ी होंगे शामिल

श्री ठाकुर ने कहा सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत अलग अलग खेलो में 265 टीमों ने भाग लिया जिसमें लगभग 28700 खिलाड़ियों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया। मैं सभी खिलाड़ियों का अभिवादन करता हूं और यह दावा करता हूं कि सांसद खेल महोत्सव में अगले वर्ष इन खिलाड़ियों की संख्या लगभग 50 हजार होगी। जब 2014 देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी बने थे तब खेलों का बजट 866 करोड़ रुपए का था और आज खेलों का बजट 2000 करोड़ रूपए से ज्यादा का हो गया है और आज हम पूरे देश में 2397 करोड़ रुपए के स्टेडियम पूरे देश में खिलाड़ियों के लिए बनवा रहे हैं और देश भर में खेलों इंडिया सेंटर विकसित कर रहे हैं और 15 अगस्त 2023 तक देश में एक हजार खेलो इंडिया सेंटर विकसित हो जायेंगे, जो देश के प्रसिद्ध खिलाड़ियों के द्वारा चलाए जाएंगे और हमने खिलाड़ियों को विकसित करने टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम ” टॉप्स” चलाई है जिसमें मेडल के पोडियम तक खिलाड़ियों को पहुंचने का काम मीराबाई चानू, नीरज चोपड़ा जैसे अनेकों खिलाड़ियों के द्वारा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जाएगा अब खिलाड़ी अपना प्रशिक्षण, कोचिंग देकर अपना रोजगार चलाएंगे और अनेकों खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय बनाने का काम करेंगे और देश में जैसे पीटी ऊषा की, गोपीचंद की या अन्य किसी खिलाड़ी की एकेडमी चलती है या साई की एकेडमी चलती है तो ऐसे लगभग 3000 खिलाड़ियों के लिए लगभग 6 लाख 23 हजार सालाना प्रति खिलाड़ी हम खर्च कर रहे है और 1 लाख 20 हजार रुपए हम उनका जेब खर्च भी देते हैं ताकि देश में खिलाड़ियों का भरपूर विकास हो सके। खेल के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की भी अहम भूमिका है क्योंकि खेलो इंडिया अभियान के अंतर्गत दो तरह के गेम होते हैं खेलो इंडिया यूथ गेम्स और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स और जिसमें मप्र को खेलो इंडिया यूथ गेम्स की जिम्मेदारी है जिसमें देश भर के खिलाड़ी आयेंगे।

केंद्रीय खेल मंत्री ने कार्यक्रम के बाद रानीताल स्टेडियम के मैदान पर पहुँचकर क्रिकेट खेला और बल्लेबाजी करते हुए बड़े शॉट लगाए। इस दौरान सांसद राकेश सिंह ने गेंदबाजी की। इस दौरान मप्र ओलंपिक संघ के सचिव दिग्विजय सिंह, क्रीड़ा भारती के क्षेत्र संयोजक भीष्म सिंह राजपूत, विधायक अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, नंदनी मरावी, मप्र जनअभियान के उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र जामदार, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी, जिप अध्यक्ष संतोष बरकड़े, पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, नरेंद्र त्रिपाठी, प्रतिभा सिंह, पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, स्वाति गोडबोले, शरद अग्रवाल, एसके मुद्दीन, अभिलाष पांडे, पंकज दुबे, रत्नेश सोनकर, रजनीश यादव आदि मंचासीन थे। कार्यक्रम ने बड़ी संख्या में खिलाड़ी, पार्टी कार्यकर्ता एवँ नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88