सोशल मीडिया साईट पर आपत्तिजनक,भड़काउ पोस्ट डालने वाले 3 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। सोशल नेटवर्किंग साईट पर भडकाउ गाने की पोस्ट डालने वाले आशीष तिवारी उम्र 50 वर्ष निवासी सदर के विरूद्ध थाना कैंट में तथा आपत्तिजनक भडकाउ पोस्ट को फॉरवर्ड करने वाले मुस्ताक अंसारी उम्र 34 वर्ष निवासी सुब्बाशाह मैदान के पास एवं अनवर उम्र 48 वर्ष निवासी पंचकुइयां के विरूद्ध थाना हनुमानताल में विधि अनुरूप अपराध पंजीबद्ध कर तीनों को अभिरक्षा मे लेते हुये उक्त पोस्टों के सम्बंध में सघन पूछताछ की जा रही है। जबलपुर की सायबर टीम के द्वारा निरंतर निगाह रखी जा रही है। सबंधित थाना प्रभारियो को नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया हेैं। आपत्तिजनक पोस्ट/वीडियो/फुटेज शेयर करने पर यदि कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित हुई तो सम्बंधित के विरूद्ध रास्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की जावेगी।



