चलती मोटर सायकिल से महिला का पर्स छीनने वाले दोनों लुटेरो को पुलिस ने दबोचा

छीना हुआ मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त।
जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। अधारताल थाना अंतर्गत शोभापुर ब्रिज के नीचे काली मंदिर के सामने स्पेलेंडर मोटर सायकिल सवार दो युवकों ने महिला का पर्स छीन कर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार रागिनी पासी उम्र 23 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि भाई राहुल पासी व दिव्यांनी उसे ससुराल से लेने के लिये मोटर सायकिल से आये थे वह अपने भैया के साथ मोटर सायकिल में दिव्यानी पासी एवं वह पीछे बैठी थी। जैसे ही अधारताल अंतर्गत शोभापुर ब्रिज के नीचे काली मंदिर के सामने दोपहर लगभग 02-30 बजे पहुंचे तभी पीछे से एक काले रंग की स्पेलेंडर मोटर सायकिल में सवार दो लडके आये और आवाज दिये तो भईया ने गाडी स्लो किया तभी मोटर सायकिल में पीछे बैठे लड़के ने उसके हाथ से लेडिज हेन्ड पर्स जबरदस्ती छीन लिया एवं दोनो स्पीड से टेस्टिंग रोड घमापुर की तरफ भाग गये,जिनका पीछा किया लेकिन दोनों नहीं मिले उसके लेडिज हेन्ड पर्स मे एक जोडी सोने का टॉप्स तथा 1 एएसयूएस कंपनी का मोबाईल एवं नगद लगभग 1 हजार रूपये थे,रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गठित टीम को मुखबिर की सूचना पर संदेही शहनवाज पिता मंजूर मंसूरी उम्र 19 वर्ष निवासी राजा बाबा की कुटी थाना हनुमानताल एव मुबीन उर्फ गोलू पिता निसार अहमद उम्र 18 वर्ष निवासी राजा बाबा की कुटी थाना हनुमानताल को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर दोनों ने महिला से पर्स छीनना स्वीकार किया और बताया कि छीने हुये पर्स से रूपये एवं मोबाईल निकालकर अपने पास रख लिये एवं पर्स में मिले एक जोडी टाप्स को नकली समझकर नाली मे फेंक दिये। आरापियों की निशादेही पर छीना हुआ मोबाईल एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त कर नगदी के सम्बंध मे पूछताछ करने पर नगदी रूपये खर्च कर देना बताये। दोनो आरोपियों को प्रकरण में विधिवित गिरफ्तार कर मान् न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।



