अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

आने वाली पीढ़ियों को जल विरासत सौंपना हमारा दायित्व:राकेश सिंह

बरगी विधानसभा के चार गाँवो में नए तालाबो के निर्माण कार्य का भूमिपूजन

जबलपुर दर्पण नप्र। हम सब लोग एक कदम आगे आकर मिलजुल कर जल संरक्षण कर गांव-गांव में पानी रोकें तभी हम लगातार सूखती जा रही धरती की परतों को बचा पाएंगे और आने वाली पीढ़ियों को एक समृद्ध जल विरासत सौंप पाएंगे यह बात साँसद राकेश सिंह ने जलसंरक्षण अभियान के दूसरे दिन बरगी विधानसभा क्षेत्र के भेड़ाघाट मंडल अंतर्गत खेरी, धरमपुरा,ज्वाप गाँवो के ग्रामीण से बातचीत के दौरान कही। इसके साथ ही चार गाँवो में नए तालाबो के निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक श्रमदान भी किया। जलसंवर्धन का कार्य सिर्फ सरकार के भरोसे नही किया जा सकता, सरकारे अपने स्तर पर प्रयास करती है लेकिन यदि खुद कुछ नहीं किया और हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे तो जल की जो विरासत हमे मिली है उसे हम खो देंगे,इसीलिए हमें खुद आगे बढ़कर जल संरक्षण के प्रयासों में भाग लेना होगा,जल संरक्षण को एक जनआंदोलन बनाना होगा। इसके लिये जरूरी है। छोटे-छोटे रूप में हम हर गांव में पानी रोकें साथ ही पानी का अपव्यय न करे और न ही किसी को करने दे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88